फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Expelled dmk leader mk alagiri pays tribute at karunanidhi memorial in Tamilnadu

शक्ति प्रदर्शन: निष्कासित द्रमुक नेता अलागिरी ने पिता करुणानिधि के स्मारक तक निकाली रैली

Wed, 05 Sep 2018 01:57 PM IST
भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Updated Wed, 05 Sep 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Expelled dmk leader mk alagiri pays tribute at karunanidhi memorial in Tamilnadu
एम. के. अलागिरी - फोटो : ANI

पार्टी से निष्कासित द्रमुक नेता एम. के. अलागिरी ने बुधवार को यहां मरीना बीच पर स्थित अपने दिवंगत पिता एवं द्रमुक नेता एम. करुणानिधि के स्मारक तक अपने समर्थकों की एक रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए रैली निकाली।

विज्ञापन


करुणानिधि के निधन का शोक मनाते हुए रैली में लोगों ने काले कपड़े पहने हुए थे और रैली त्रिप्लिकाने से निकली। थोड़ी दूरी तय करने के बाद अलागिरी एक ओपन वैन की छत से निकले और अपने समर्थकों का उत्साहवर्धन करते हुए हाथ लहराए।
विज्ञापन


तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से आए समर्थकों ने बैनर लहराए, जिनपर ‘करम कोरपोम कझागम कप्पोम’ (आओ हाथ मिलाएं और पार्टी को बचाएं) लिखा था।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अलागिरी ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल किया गया तो वह अपने भाई एम के स्टालिन (द्रमुक अध्यक्ष) का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार हैं। अलागिरी को 2014 में द्रमुक से निकाल दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed