{"_id":"60eadff38ee8115abc64cbe2","slug":"expelled-aiadmk-former-minister-and-others-join-dmk-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई: द्रमुक के खेमे में शामिल हुए अन्नाद्रमुक से निकाले गए पूर्व मंत्री समेत अन्य नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई: द्रमुक के खेमे में शामिल हुए अन्नाद्रमुक से निकाले गए पूर्व मंत्री समेत अन्य नेता
Sun, 11 Jul 2021 05:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 11 Jul 2021 05:42 PM IST
सार
अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री थोप्पु एनडी वेंकटचलम और पार्टी के एक पूर्व सांसद रविवार को यहां द्रमुक में शामिल हो गए।
विज्ञापन
द्रमुक में शामिल हुए अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता
- फोटो : twitter.com/arivalayam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्रमुक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी द्वारा पार्टी से निष्कासित किए गए वेंकटचलम के अलावा पूर्व सांसद और विधायक बीआर सुंदरम व अन्य नेता द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि वेंकटचलम को इरोड जिले में पेरुन्दुरई सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट न दिए जाने पर छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए अन्नाद्रमुक से मार्च में निष्कासित कर दिया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इरोड से अन्नाद्रमुक के 100 से भी अधिक पदाधिकारी अब द्रमुक में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन