Exit Poll 2023 Live: त्रिपुरा में भाजपा की वापसी का अनुमान; मेघालय में NPP, नगालैंड में इनकी बन सकती है सरकार
{"_id":"63fc96fd84242aa8520dc248","slug":"exit-poll-results-live-updates-meghalaya-tripura-and-nagaland-election-assembly-election-2023-news-in-hindi-2023-02-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Exit Poll 2023 Live: त्रिपुरा में भाजपा की वापसी का अनुमान; मेघालय में NPP, नगालैंड में इनकी बन सकती है सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 27 Feb 2023 08:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:52 PM IST
खास बातें
Meghalaya Tripura and Nagaland Election Exit Poll Result 2023 Live: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। आज मेघालय और नगालैंड में मतदान हुआ है। वहीं त्रिपुरा में बीते 16 फरवरी को वोट डाले गए थे।
विज्ञापन
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:50 PM, 27-Feb-2023
नगालैंड- इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया
नगालैंड विधानसभा चुनावों को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के रुझानों में भी राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं। नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी को 38-48, कांग्रेस को 1-2, एनपीएफ में 3-8 और अन्य को 5-15 सीटें मिलती दिख रही हैं।

07:38 PM, 27-Feb-2023
मेघालय एग्जिट पोल (Exit Poll)
- फोटो : अमर उजाला
मेघालय विधानसभा चुनावों को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के रुझानों में राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उसके रुझानों में मेघालय में कांग्रेस को कांग्रेस को 6 से 12 सीटें, एनपीपी को 18 से 24 और बीजेपी को 4 से 8 सीटें तो अन्य को 4 से आठ सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही TMC को पांच से नौ सीटें और UDP को आठ से 12 सीटें मिलती दिख रही हैं।
वहीं, टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में मेघालय में एनपीपी को 18 से 26 सीटें, कांग्रेस को 2 से पांच, भाजपा को 3 से 6 सीटें और टीएमसी को 8 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं।
वहीं, इंडिया न्यूज जन की बात के रुझानों में एनपीपी को 11 से 16, कांग्रेस को 11 से 6, भाजपा को तीन से सात और टीएमसी को 9 से 14 सीटें मिलती दिख रही हैं।

07:30 PM, 27-Feb-2023
जी न्यूज मैट्रिज के एग्जिट पोल में बन रही भाजपा की सरकार
वहीं, जी न्यूज मैट्रिज के एग्जिट पोल में त्रिपुरा में भाजपा को 29-36, कांग्रेस और लेफ्ट को 13-21 सीटें और टिपरा मोथा+ को 11से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं।
07:21 PM, 27-Feb-2023
पिछली बार एग्जिट पोल में क्या दावे हुए थे?
नगालैंड चुनाव को लेकर पिछली बार दो महत्वपूर्ण एग्जिट पोल जारी किए गए थे। एक जन की बात और न्यूज एक्स ने मिलकर करवाया था और दूसरा सी वोटर्स का पोल था। जन की बात और न्यूज एक्स ने NDPP और भाजपा गठबंधन को 27 से 32 सीटों पर जीत दिखाई थी, जबकि एनपीएफ को 20 से 25 और कांग्रेस को दो सीटों पर जीत दिखाई थी। 5 से सात सीटें अन्य के खाते में दी थी।
वहीं, सी वोटर्स ने एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन को 25 से 31 सीटें दी थीं। एनपीएफ को 19 से 25 और कांग्रेस को शून्य से चार सीटें दी थीं। अन्य के खाते में छह से 10 सीटें दिखाई गई थीं।
07:20 PM, 27-Feb-2023
नगालैंड चुनाव एग्जिट पोल।
- फोटो : अमर उजाला
नगालैंड में भाजपा की हो सकती है वापसी
मैट्रिज-जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार नगालैंड में भाजपा गठबंधन की वापसी हो सकती है। रुझानों के मुताबिक, नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी को 35-43, कांग्रेस को 1-3, एनपीएफ में 2-5 और अन्य को 6-11 सीटें मिलती दिख रही हैं।
नगालैंड मैट्रिज-जी न्यूज

- भाजपा+एनडीपीपी: 35-43
- कांग्रेस: 1-3
- एनपीएफ: 2-5
- अन्य: 6-11
07:16 PM, 27-Feb-2023
पिछली बार त्रिपुरा को लेकर एग्जिट पोल में क्या दावे हुए थे?
यूं तो त्रिपुरा चुनाव को लेकर कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे, लेकिन इनमें से चार महत्वपूर्ण रहे। आइए जानते हैं किस एजेंसी के एग्जिट पोल में क्या-क्या दावे किए गए थे?
| पोलिंग फर्म | BJP+ | CPI(M)+ | कांग्रेस | अन्य |
| जन की बात-न्यूज एक्स | 35-45 | 14-23 | - | - |
| सी वोटर्स | 24-32 | 26-32 | 0-2 | - |
| एक्सिस माय इंडिया | 44-50 | 9-15 | - | - |
| दिनरात | 10-19 | 40-49 | - | - |
विज्ञापन
विज्ञापन
07:10 PM, 27-Feb-2023
मेघालय में बन सकती है एनपीपी की सरकार
वहीं, मैट्रिज-जी न्यूज के एग्जिट पोल में एनपीपी की सरकार बनती दिख रही है। यहां एनपीपी 21-26 सीट, भाजपा 6-11, कांग्रेस 3-6 सीट और अन्य को 18-22 सीटें मिल सकती हैं।
मैट्रिज-जी न्यूज
वहीं, मैट्रिज-जी न्यूज के एग्जिट पोल में एनपीपी की सरकार बनती दिख रही है। यहां एनपीपी 21-26 सीट, भाजपा 6-11, कांग्रेस 3-6 सीट और अन्य को 18-22 सीटें मिल सकती हैं।
मैट्रिज-जी न्यूज
- एनपीपी 21-26
- भाजपा: 6-11
- कांग्रेस: 3-6
- अन्य: 18-22
07:07 PM, 27-Feb-2023
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल।
- फोटो : अमर उजाला
ताजा आए रुझानों में त्रिपुरा में भाजपा को बढ़त मिली है। त्रिपुरा को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 36-45, कांग्रेस + लेफ्ट को 6-11और टिपरा मोथा+ को 9-16 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।
आज तक एग्जिट पोल
- भाजपा: 36-45
- कांग्रेस + लेफ्ट: 6-11
- तिपरा मोथा+: 9-16
- अन्य: 0
07:03 PM, 27-Feb-2023
मेघालय में पिछली बार एग्जिट पोल में क्या दावे किए गए?
दो एजेंसियों ने मेघालय को लेकर एग्जिट पोल जारी किए थे। इसमें जन की बात- न्यूज एक्स और सी वोटर्स शामिल हैं। जन की बात- न्यूज एक्स की पोल में अनुमान लगाया गया था कि एनपीपी को 23 से 27 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 13 से 17, भाजपा को आठ से 12 और अन्य के खाते में 2 से छह सीटें जा सकती हैं। सी वोटर्स का अनुमान था कि एनपीपी के खाते में 17 से 23, कांग्रेस के 13 से 19 और अन्य के खाते में 13 से 21 सीटें जा सकती हैं।
07:02 PM, 27-Feb-2023
सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए?
मेघालय 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाला राज्य है। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम 31 सीटें जीतनी होती हैं।