{"_id":"65d43bebfd00b87463026bc8","slug":"executive-engineer-arrested-after-being-caught-red-handed-while-accepting-a-bribe-video-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: रिश्वत लेने के आरोप में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद फूट-फूट कर रोने लगी आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: रिश्वत लेने के आरोप में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद फूट-फूट कर रोने लगी आरोपी
Tue, 20 Feb 2024 11:13 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:13 AM IST
सार
एसीबी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में रखा गया है और हैदराबाद की एक अदालत के समक्ष पेश किया जाना है।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
तेलंगाना के जनजातीय कल्याण इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सोमवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें रिश्वत के तौर पर 84,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
गिरफ्तारी के बाद रोने लगी आरोपी
आरोपी की पहचान के. जग ज्योति के तौर पर की गई है। भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक व्यक्ति के शिकायत के बाद की गई थी। व्यक्ति ने जग ज्योति पर आधिकारिक लाभ के बदले 84,000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। एसीबी ने एक खुफिया ऑपरेशन के तहत जग ज्योति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े जाने के बाद आरोपी का रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
के. जग ज्योति का फिनोलफथेलिन परीक्षण किया गया, जिसमें उसके दाहिने हाथों की उंगलियां पॉजिटिव पाई गई। बता दें कि जब फिनोलफथेलिन रिश्वत प्राप्तकर्ताओं को पकड़ने के लिए उपकरण का काम करता है।
एसीबी ने बताया कि के. जग ज्योति ने अधिक लाभ पाने के लालच में अपने कर्तव्यों और काम के साथ बेइमानी की है। गिरफ्तारी के बाद रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है और हैदराबाद की एक अदालत के समक्ष पेश किया जाना है।

Tears of regret don't help; need to weigh in on actions & consequences before you become a party to it: #Telangana Tribal Administration Officer Executive Engineer Jagath Jyothi caught redhanded by #ACB taking bribe of Rs 84,000 in Tribal Administration Building @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/fpGItKM28C
— Uma Sudhir (@umasudhir) February 20, 2024