फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exclusive Interview of new president of NSUI Neeraj kundan

एनएसयूआई के अध्यक्ष बने नीरज कुंदन, पढ़ें उनके साथ अमर उजाला की एक्सक्लूसिव बातचीत

Thu, 14 Feb 2019 01:29 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 14 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Exclusive Interview of new president of NSUI Neeraj kundan
नीरज कुंदन - फोटो : ट्विटर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीरज कुंदन को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे जम्मू-कश्मीर में संगठन के राज्य प्रेसीडेंट रह चुके हैं। इस अवसर पर अमर उजाला संवाददाता अमित शर्मा ने उनसे बातचीत की। पढ़ें वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन


प्रश्न : नीरज कुंदन जी, राहुल गांधी ने आपको एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इस अवसर पर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या है? 
उत्तर : सबसे पहले तो मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा जताया है। अचानक तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब केंद्रीय कार्यालय से इसके बारे में जानकारी मिली तो बहुत खुशी हुई। 
विज्ञापन


प्रश्न : आपने राजस्थान चुनाव में कड़ी मेहनत की। क्या आपको उसी का परिणाम मिला? 
उत्तर : देखिये, हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जहां जिम्मेदारी दी जाती है, हम उसे पूरे मन से करने का प्रयास करते हैं। लेकिन मेरा काम पार्टी नेतृत्व की नजर में आया, यही मेरे लिए बड़ी खुशकिस्मती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न : लोकसभा चुनाव सामने हैं। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए आपकी क्या योजना है?
उत्तर : एक युवा होने के नाते मैं कह सकता हूं कि वर्तमान सरकार ने देश के युवाओं को बेहद निराश किया है। युवाओं को पहले तो पढ़ने का ही अवसर नहीं मिल रहा है, अगर वे पढ़ लिख जाते हैं तो उन्हें कोई रोजगार उपलब्ध नहीं है। हर साल दो करोड़ नौकरी एक छलावा साबित हुआ है। सरकार ने उच्च शिक्षा का बजट गिरा दिया है जिससे युवाओं में सरकार के लिए आक्रोश भड़क चुका है। हम केवल इन युवाओं की आवाज बनकर पूरे देश में जाएंगे और युवाओं के हक की आवाज बुलंद करेंगे। 

प्रश्न : प्रियंका गांधी के बारे में पूरे देश में चर्चा है। आपको क्या लगता है कि प्रियंका कांग्रेस के लिए कितनी मददगार साबित होंगी? 
उत्तर : प्रियंका जी की रैली में उमड़ी भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि उनके प्रति देश की जनता में क्या भावना है। पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें पूर्ण राजनीति में लाया जाए। अध्यक्ष जी (राहुल गांधी) ने उन्हें ऐसे समय में काम दिया है जब देश को उनकी बहुत जरुरत थी। मुझे उम्मीद है कि उनके आने के बाद पार्टी को सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में फायदा होगा। 

प्रश्न : कांग्रेस पर हमेशा वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ाने का आरोप लगता है। आप क्या कहेंगे?
उत्तर : मेरी नियुक्ति इस सवाल का सबसे बेहतर जवाब है। मैं एससी समुदाय से संबंध ऱखता हूं। एक ऐसे परिवार से आता हूं जिसका कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं है। पिता सरकारी सर्विस से रिटायर हुए हैं। पारिवार आर्थिक दृष्टि से भी बहुत संपन्न नहीं है। लेकिन फिर भी पार्टी ने मुझे अध्यक्ष पद पर मौका दिया। एक दलित और पिछड़े को कौन आगे आने देता? क्या यह कांग्रेस की नीति बताने के लिए काफी नहीं है।  

प्रश्न : आपको क्या लगता है, इस चुनाव का परिणाम क्या होगा? 
उत्तर : देखिये, देश के हालात आप देख रहे हैं। देश के किसी एक वर्ग को आप नहीं बता सकते जो सरकार के कामकाज से संतुष्ट हो। यही कारण है कि हर वर्ग सरकार को सत्ता से हटाने का मौका जल्द पाना चाहता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और राहुल गांधी को हम लोग प्रधानमंत्री के रुप में देख पाएंगे।


प्रश्न : कांग्रेस ने राफेल जैसे मुद्दों को पूरे जोरशोर से उठा रखा है। इस पर आपकी राय...? 
उत्तर : देखिये, जिस मुद्दे पर हमारे राष्ट्रीय नेता बोल रहे हैं, उससे ज्यादा बोलने के लिए कुछ शेष नहीं रह जाता है। (हंसते हुए) यह टिप्पणी उन्हीं के लिए छोड़ दें तो बेहतर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed