फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exclusive: 4.58 million swindle on the name of PMJDY

एक्सक्लूसिव: प्रधानमंत्री जनधन योजना के नाम पर 4.58 लाख की ठगी

Tue, 13 Sep 2016 03:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 13 Sep 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
Exclusive:  4.58 million swindle on the name of PMJDY
- फोटो : getty

प्रधानमंत्री जनधन योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। सदर निवासी रघुवीर को फोन पर लालच दिया गया कि इस योजना के उसके बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराए जाएंगे। इसके लिए उसे टीडीएस जमा कराना होगा।

विज्ञापन


उसे झांसे में लेकर उससे तीन बार में 4.58 लाख रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद ठग ने फोन बंद कर लिया। रघुवीर अब पुलिस के चक्कर काट रहा है। ठगी की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। रघुवीर के पास तीन महीने पहले फोन आया था। उसे लगा कि बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये आने की जो चर्चाएं चल रही हैं, वह सच हो गई हैं। उसने यकीन कर लिया।
विज्ञापन


ठग ने उससे कहा कि 10 फीसदी टीडीएस यानी 1.5 लाख जमा कराएं। इसके बाद उससे कहा कि चेक तैयार है 10 फीसदी टीडीएस और कटेगा। इस पर भी उसने 1.5 लाख जमा करा दिए। तीसरी बार में उसे बताया कि चेक कुल 20 लाख का बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा देखा नहीं, पैसे जमा कराता रहा

Exclusive:  4.58 million swindle on the name of PMJDY

1.58 लाख जमा कराते हुए उसके खाते में जमा करा दिया जाएगा। लालच में उसने फिर से रकम जमा करा दी। इसके बाद फोन करता रहा लेकिन जवाब नहीं मिला। उसने एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से शिकायत की। उन्होंने एसपी क्राइम आनंद कुमार को मामला सौंप दिया। एसपी क्राइम ने क्राइम ब्रांच से जांच शुरू करा दी है।

रघुवीर ने बताया कि उसे सपने में भी 15 लाख नजर आ रहे थे। इसलिए ठग जैसे कहता रहा, वैसे ही करता रहा। कभी उसका चेहरा नहीं देखा। फोन पर ही यकीन करके 4.58 लाख गंवा दिए। वह सिर्फ इतना बताता था कि दिल्ली से बोल रहा है, बैंक अधिकारी है।

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 लाख ठगे
फतेहाबाद के बाह रोड निवासी हिमांशु कुलश्रेष्ठ की कहानी भी सदर के रघुवीर जैसी है। उसके पास फोन आया। उसे नौकरी दिलाने का लालच दिया गया। उसे एकाउंट नंबर देकर 1.5 लाख जमा करा लिए गए। इसके बाद फोन बंद हो गया। उसकी शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed