#नोटबंदी का 19वां दिन: 2000 रुपये के लिए कराई नसबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से कैश की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए जिंदगी जीना ही मुसीबत बना हुआ है। अलीगढ़ का एक ऐसा मामला सामने आया है जो हमारी व्यवस्था पर एक करारा तमाचा है। अलीगढ़ के नहरौला गांव का रहने वाला पूरन सिंह मजदूरी करता है।
पूरन नोटबंदी के बाद काम ना मिलने की वजह से इतना परेशान हो गया कि उसने नसबंदी करवा ली। पूरन के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। पूरन शर्मा का दावा है कि पैसों की बेहद जरूरत होने की वजह से उसने नसबंदी कराने का मन बनाया।
उसने सुना था कि पास ही एक कैंप में नसबंदी के बदले 2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस वजह से वो वहां गया।
In dire need of money, Puran Sharma, a resident of Aligarh claims to have gotten himself sterilised in exchange for Rs 2000 #demonetisation pic.twitter.com/dWFcgquL3G
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2016
Was in need of money as I was out of job.Heard men were offered Rs 2000 in nearby sterilisation camp,so I decided to undergo it-Puran Sharma pic.twitter.com/FghpkutqyS
— ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2016
पत्नी का नहीं हो सका था ऑपरेशन
अलीगढ़ के सीएमओ डॉ रुपेंद्र गोयल के मुताबिक पूरन शर्मा अपनी पत्नी के साथ 'खैर' में आयोजित नसबंदी कैंप में आए थे। उनकी पत्नी का स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से उनकी नसबंदी नहीं की जा सकी।
PSharma came to sterilisation camp organised in Khair with his wife;his wife couldn't be sterilised due to her health conditions-CMO Aligarh pic.twitter.com/IKfueohOeO
— ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2016
इसलिए हमने उनसे सरकार के परिवार नियोजन के कार्यक्रम के तहत ऑपरेशन कराने के लिए कहा। ये चौंकाने वाला मामला उस वक्त सामने आया है जब लोग बैंक और एटीएम की लाइन में लगे नकदी की समस्या से जूझ रहे हैं।