फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-Kerala CM Oommen Chandy airlifted to Bengaluru for further treatment

Kerala: ओमन चांडी को इलाज के लिए बेंगलुरू किया गया ट्रांसफर, पूर्व CM ने डॉक्टरों-कर्मचारियों का जताया आभार

Sun, 12 Feb 2023 05:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Feb 2023 05:51 PM IST
सार

चांडी को निमोनिया से संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए पास के नेय्याटिंकारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्हीलचेयर पर अस्पताल से बाहर निकाले गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Ex-Kerala CM Oommen Chandy airlifted to Bengaluru for further treatment
ओमन चांडी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को रविवार को विमान से बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


चांडी को निमोनिया से संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए पास के नेय्याटिंकारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

व्हीलचेयर पर अस्पताल से बाहर निकाले गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। चांडी ने धीमी आवाज में मीडिया कर्मियों से कहा कि उन्हें दिए गए उपचार के बारे में चिंताओं का कोई आधार नहीं है। मेरे इलाज से जुड़े विवाद का कोई आधार नहीं है। 
विज्ञापन


उनकी पत्नी, दो बेटियां और बेटे चांडी ओमन वरिष्ठ नेता के साथ बेंगलुरु गए हैं। कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने चांडी को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न तबकों ने चिंता जताई। उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को उनके करीबी परिवार के सदस्यों द्वारा उचित चिकित्सा देखभाल से वंचित किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर चांडी के स्वास्थ्य की खबरों के बीच उनके बेटे ने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया था कि उनके परिवार और पार्टी ने उनकी उचित देखभाल की है।

चांडी के छोटे भाई सहित उनके 42 करीबी रिश्तेदारों ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखकर अपने पूर्ववर्ती को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।


चांडी की तबीयत 2019 से ठीक नहीं है। गले से संबंधित बीमारी बढ़ने के बाद उन्हें कुछ महीने पहले जर्मनी ले जाया गया था। वर्ष 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुप्पल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed