फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-IPS Vanzara puts garland with toy gun on Sardar Patel's

पटेल की प्रतिमा को टॉय गन वाली माला पहनाने पर विवाद, वंजारा ने दी सफाई

Mon, 20 Jun 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
Ex-IPS Vanzara puts garland with toy gun on Sardar Patel's
वंजारा ने दी सफाई, कांग्रेस और पटेल समाज ने कहा माफी मांगें
पूर्व आईपीएस अधिकारी डी जी वंजारा ने एक रैली में सरदार पटेल की प्रतिमा को खिलौना बंदूक बंधी माला पहना दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इस कृत्य की कांग्रेस और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ने कड़ी आलोचना की है। वंजारा के सभास्थल से जाते ही समिति के सदस्यों ने माला को हटा दिया।
विज्ञापन


इशरत जहां, सोहराबुद्दीन शेख और तुलसी प्रजापति के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले के आरोपी वंजारा रविवार को सूरत में एक रैली को संबोधित करने आए थे। रैली से पहले उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा को एक पेन और टॉय गन बंधी माला पहना दी। जब उनसे पूछा गया कि ऐसी माला पहनाने का क्या औचित्य है, इस पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सैकड़ों राज घरानों को संगठित करने के सरदार पटेल के योगदान के लिए यह एक सांकेतिक श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पटेल ही थे, जिन्होंने 665 राज घरानों को भारतीय गणराज्य में शामिल होने के लिए मनाया था।

अधिकांश तो मान गए लेकिन जूनागढ़ और हैदराबाद जैसे कुछ शाही घराने प्रस्ताव मानने से इनकार कर दिया था। तब सरदार पटेल ने पेन को किनारे रख दिया और बंदूक निकाल ली थी। पटेल ने अखंड भारत बनाने के लिए पेन और पिस्टल दोनों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष दिनशा पटेल ने कहा है कि वंजारा इस कृत्य के लिए माफी मांगें। वहीं पटेल समुदाय ने कहा कि वंजारा ने महान नेता का अपमान किया है और पटेल समाज की भावना को भी ठेस पहुंचाई है।

Published By Rahul Sankrityayan
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed