फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-Howrah deputy mayor's daughter-in-law among 10 held for 'selling' newborn babies from adoption centre 

प. बंगाल: हावड़ा की पूर्व डिप्टी मेयर की बहू नवजात बच्चों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार 

Sat, 20 Nov 2021 06:55 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, हावड़ा
पीटीआई, हावड़ा Published by: Amit Mandal Updated Sat, 20 Nov 2021 06:55 PM IST
सार

पुलिस ने क्रैडल बेबी सेंटर पर छापेमारी की और पिछले पांच साल से गोद लेने का केंद्र चलाने वाली महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Ex-Howrah deputy mayor's daughter-in-law among 10 held for 'selling' newborn babies from adoption centre 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हावड़ा की पूर्व डिप्टी मेयर मिनाती अधिकारी की बहू और राज्य सरकार के एक अधिकारी को गोद लेने के केंद्र से नवजात शिशुओं को बेचने के आरोप में पश्चिम बंगाल के सल्किया से गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए हावड़ा शहर के पुलिस आयुक्त सी सुधाकर ने शुक्रवार देर रात क्रैडल बेबी सेंटर पर छापेमारी की और पिछले पांच साल से गोद लेने का केंद्र चलाने वाली महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें पश्चिम बंगाल सिविल सर्विस का एक अधिकारी भी शामिल है। 

विज्ञापन


छापेमारी में कई बच्चे बरामद 
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई बच्चों को निजी घर से बाहर निकाला। हमें इस एनजीओ के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिसमें सेंटर चलाने की आड़ में बच्चों को बेचने और उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन


अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मामले की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया गया था। हमें कई विसंगतियां मिलीं, जिसके बाद हमने गिरफ्तारी की और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है कि क्या गैर-सरकारी संगठन का अंतर-राज्यीय बाल-तस्करी रैकेट से संबंध है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed