{"_id":"62e7c1f7e815fa7c9d15e755","slug":"ex-cm-nt-rama-rao-daughter-uma-maheshwari-found-hanging-at-her-residence-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uma Maheshwari: पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uma Maheshwari: पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 01 Aug 2022 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:10 PM IST
सार
टीडीपी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी का निधन हो गया। उनका शव हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में स्थित अपने आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन
एनटी रामा राव की बेटी उमा माहेश्वरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीडीपी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव (Ex-CM NT Rama Rao) की बेटी उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) का निधन हो गया। उनका शव हैदराबाद के जुबली हिल्स (Jubilee Hills) इलाके में स्थित अपने आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेजा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उन्होंने आत्महत्या की है या नहीं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में सीआरपीसी की धारा 174 (आत्महत्या पर पूछताछ और रिपोर्ट करने के लिए पुलिस) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कथित तौर पर वे कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं। वहीं, पुलिस ने भी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आत्महत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। गौरतलब है कि उमा माहेश्वरी पूर्व सीएम एनटी रामाराव की चौथी बेटी थीं।
विज्ञापन