फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex CEC Sy qureshi will marry with nepal's election commissioner

नेपाल की चुनाव आयुक्त से शादी करेंगे भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी

Thu, 06 Oct 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
Ex CEC Sy qureshi will marry with nepal's election commissioner
- फोटो : indian express

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और नेपाल की चुनाव आयुक्त ईला शर्मा जल्द ही रिश्ते में बंध जाएंगे। 69 साल के कुरैशी और 49 साल की ईला शर्मा की पहली मुलाकात बीते सितंबर में मैक्सिको में एक कान्फ्रेंस के दौरान हुई थी। 

विज्ञापन


वहां कुछ लम्हों का साथ जल्द ही प्यार में बदल गया और दोनों ने इसे मुकाम देने का फैसला कर लिया। संभव है कि इसी हफ्ते यह बुजुर्ग जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाए।
विज्ञापन


द टेलीग्राफ अखबार की खबर के अनुसार भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त शहाबुद्दीन याकूब कुरैशी और नेपाल की चुनाव आयुक्त ईला शर्मा की मुलाकात मैक्सिको में बीते सितंबर में हुई थी। वहां उस दौरान दोनों के बीच दोनों देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्‍था और चुनावों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुलाकात के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियों की शुरूआत भी हो चुकी थी और उस रिश्ते की भी जो जल्द ही मुकाम पाने वाला है। आमतौर पर दो लड़के-लड़की की पहली मुलाकात काफी रूमानियत भरी होती है लेकिन इस किस्से में ऐसा कुछ नहीं था जहां एक बुजुर्ग नौकरशाह दूसरे देश की वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात कर रहा ‌था। 

मैक्सिकों में एक कान्फ्रेंस में हुई दोनों के बीच मुलाकात

Ex CEC Sy qureshi will marry with nepal's election commissioner

कुरैशी ने टेलीग्राफ से बातचीत में बताया कि यह हम दोनों के बीच बिल्कुल निजी बंधन की तरह था। हालांकि कुरैशी ने शादी की संभावित ति‌थि के बारे में तो जानकारी देने से इंकार कर दिया लेकिन संभव है कि यह जोड़ा इसी हफ्ते शादी के बंधन में बंध जाए। 

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी यह शादी किन्ही कारणों की वजह से दो बार स्‍थगित की जा चुकी है। वहीं ईला शर्मा से संपर्क की बात पर कुरैशी ने कहा कि प्लीज उनकी निजता का सम्मान रखिए। 

हालांकि ऐसा नहीं है कि यह प्यार आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफल रहा, आम प्रेम कहानियों की तरह इसे भी घरवालों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया।

पत्नी से तलाक के बाद अकेले रहते हैं एसवाई कुरैशी

Ex CEC Sy qureshi will marry with nepal's election commissioner

दिल्‍ली के प्रतिष्ठित कालेज सेंट स्टीफन के पूर्व छात्र और 1971 बैच के आईएएस अधिकारी कुरैशी अपनी पत्रकार पत्नी हुमरा कुरैशी को तलाक देने के बाद जिंदगी में काफी तन्हा हो गए थे। 

वहीं उनकी होने वाली पत्नी ईला शर्मा भी भारत के लिए अपरिचित नाम नहीं हैं। उन्होंने अपनी कानून की डिग्री गोरखपुर यूनिवर्सिटी से ली है। इसके अलावा वह वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत और नेपाली साहित्य में स्नातक भी हैं। 

उनके पुलिस इंस्पेक्टर पति नवराज पौडेल की 15 साल पहले नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो बेटियों की मां और पूर्व पत्रकार ईला शर्मा नेपाल के वकीलों, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों के लिए काम कर रहे समूहों के साथ गहरे से जुड़ी रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed