फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-BJP MLA joins Congress ahead of Gujarat polls claims saffron party sidelined him

Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, बोले- पार्टी में दरकिनार गया

Sun, 23 Oct 2022 03:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 03:36 PM IST
सार

पार्टी मुख्यालय में 66 वर्षीय बालकृष्ण पटेल का गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने स्वागत किया। वह 2012 में कांग्रेस के सिद्धार्थ पटेल को हराकर विधायक बने थे। 

विज्ञापन
Ex-BJP MLA joins Congress ahead of Gujarat polls claims saffron party sidelined him
राजस्थान के नेताओं के लिए एडवाइजरी - फोटो : Social Media

विस्तार

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व विधायक बालकृष्ण पटेल रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पटेल ने दावा किया कि कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के बावजूद उन्हें सत्तारूढ़ दल में दरकिनार किया गया। 

विज्ञापन


गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत
यहां पार्टी मुख्यालय में 66 वर्षीय बालकृष्ण पटेल का गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने स्वागत किया। 

2012 में दभोई सीट से बने थे विधायक
बालकृष्ण पटेल 2012 में कांग्रेस के सिद्धार्थ पटेल को हराकर विधायक बने थे। 2012 से 2017 के बीच वडोदरा जिले की दभोई सीट का प्रतिनिधित्व किया। 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बालकृष्ण पटेल ने क्या कहा?
पूर्व विधायक पटेल ने कहा, "मैंने कई वर्षों तक जिला और तालुका स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। मुझे 2017 के चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया गया, जबकि मैं तब विधायक था। यहां तक कि मेरे बेटे को अहम जिला पंचायत चुनाव में भी टिकट से वंचित कर दिया गया। मैंने भाजपा को इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे लगातार उपेक्षित और दरकिनार किया जा रहा था।"
विज्ञापन


'बेटे को टिकट की उम्मीद के बगैर कांग्रेस में हुआ शामिल'
दभोई सीट पर 2017 में भाजपा के शैलेश मेहता ने कांग्रेस के सिद्धार्थ पटेल को हराया था। बलाकृष्ण पटेल ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में अपने या अपने बेटे को टिकट की उम्मीद के बिना कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed