EVM पर खुले खेल के मूड़ में चुनाव आयोग, 3 जून से मिलेगा हैकिंग का चैलेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवालों के सभी जवाब चुनाव आयोग ने डेमो के जरिए दिए। दिल्ली के विज्ञान भवन में ईवीएम-वीवीपीएटी पर दो घंटे तक ईवीएम से संबधित जानकारी दी गई। चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि ईवीएम हैकिंग से सुरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने ईवीएम हैक करने की चुनौती भी दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये बातें मुख्य तौर पर कहीं...
LIVE अपडेट:
चुनाव आयोग ईवीएम हैक करने की चुनौती देता है। 3 जून के बाद कोई भी पार्टी आकर ईवीएम से छेड़छाड़ के अपने दावे को साबित करे: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त
ईवीएम हैकिंग का चैलेंज कोई भी राष्ट्रीय-राज्य स्तर की पार्टी दे सकती है। इसके लिए उसे 3 सदस्यों का नॉमिनेशन करना होगा। इसके लिए 26 मई 2017 के 5 बजे शाम तक का समय है।#EVM challenge to start from June 3: #EC.
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2017
ईवीएम हैक करने का चैलेंज इसलिए रखा जा रहा है, ताकि मतदाताओं का भरोसा ईवीएम सिस्टम पर बना रहे:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्तEVM Challenge open to national & state parties,can nominate 3 authorized persons, will need to confirm their interest by 5 pm on 26 May: CEC pic.twitter.com/KIH9mVA9Hv
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
ईवीएम से अगर कोई छेड़छाड़ की कोशिश करता है, तो मशीनें अपने आप बंद हो जाती हैं। इसके इंटरनल सर्किट में बदलाव नहीं हो सकता। हमारी ईवीएम छेड़छाड़ से मुक्त है:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्तECI through this challenge will restore & enhance, faith & confidence of voters in EVM voting system: CEC
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
हमारी मशीनें देश में ही बनती है, विदेश में बनने की बात गलत। ईवीएम में छेड़छाड़ कर बदलाव संभव नहीं: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्तReplacement of internal circuit of #EVMs is not possible. Our EVMs have strong technological features and are tamper-proof: EC.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2017
चुनाव आयोग मतदान के समय ही मशीनों को एक्टिवेट करता है, एक ही बार इस्तेमाल हो सकता है कोड: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्तManipulation of EVMs at manufacturing stage is totally ruled out due to stringent security measures taken: CEC Nasim Zaidi pic.twitter.com/hUkhoXozVs
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
हमारी मशीनें ट्रोजन इन्फेक्टेड नहीं हो सकती, साथ ही ये हैकिंग प्रूफ भी हैं:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त
ईवीएम की सुरक्षा 4 स्तरों पर होती है, डिफेक्टिव मशीनों को तुरंत हटाते हैं:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्तTrojan Horse (a key press sequence) can't be inserted into EVMs since chip on EVM is one-time programmable&doesn't have a Wi-fi chip: CEC
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
ईवीएम को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने सवाल उठाए थे। हमनें 12 मई 2017 को सर्वदलीय बैठक के दौरान ईवीएम से जुड़ी शंकाओं का समाधान कर दिया था। हम सभी पार्टियों की शंकाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आने वाले सभी चुनाव वीवीपैट मशीनों के जरिए होंगे। हम सभी मतदान केंद्रों तक वीवीपैट मशीनें पहुंचाएंगे: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त
वीपीपैट से निकली पर्ची द्वारा मतदाताओं को पर्ची मिलेगी, जिसमें साफ रहेगा कि उनका वोट किसको गया है: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त
आयरलैंड में जो ईवीएम मशीनें इस्तेमाल की गई, उसकी सुरक्षा, डाटा ट्रांसफर के तरीके में गड़बड़ी थी:नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त
ईवीएम में छेड़छाड़ की बात भले ही कई पार्टियां कर रही हों, पर किसी भी पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ के सबूत नहीं दिए: नसीम जैदी, मुख्य चुनाव आयुक्त
चुनाव आयोग ने दो घंटे के डेमो के बाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद आयोग ने अगले लोकसभा चुनाव में नए ईवीएम के इस्तेमाल के साथ ही हर बूथ पर वीवीपैट को अनिवार्य रूप से लागू करने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी, बसपा सहित कई दलों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर डेमो के जरिए ईवीएम को हैक करने का दावा किया था। हालांकि इससे पहले चुनाव आयोग ने कई बार दावा किया है कि ईवीएम के कंप्यूटर या इंटरनेट से नहीं जुड़े होने के कारण इसे हैक करना संभव नहीं है।