फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eviction drive to clear forest land underway in Assam Lakhimpur

Assam: लखीमपुर में 450 हेक्टेयर वन भूमि को खाली कराने का अभियान शुरू, 500 से अधिक परिवार होंगे प्रभावित

Tue, 10 Jan 2023 11:35 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, लखीमपुर
पीटीआई, लखीमपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Jan 2023 11:35 AM IST
सार

असम के लखीमपुर जिले में 450 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को खाली कराने के लिए प्रशासन ने मंगलवार से अपना अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Eviction drive to clear forest land underway in Assam Lakhimpur
असम के लखीमपुर में वन को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी - फोटो : Social Media

विस्तार

असम लखीमपुर जिले में 450 से 500 हेक्टेयर वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत की गई। उनके अनुसार 2560.25 हेक्टेयर संरक्षित वन में से सिर्फ 29 हेक्टेयर भूमि ऐसी है, जो अतिक्रमण मुक्त है। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन

लखीमपुर के एसपी डॉ. बीएम राजखोवा ने अमर उजाला से कहा, कार्रवाई शुरू कर दी है। यह बता नहीं सकते कि कितनी जमीन खाली हो पाई है। क्योंकि यह 450 से 500 हेक्टेयर जमीन है। हमें उम्मीद है कि बुधवार तक हम पूरी तरह से जमीन खाली करवा लेंगे। यह पूरी तरह से अवैध थी। बाहर से आए हुए लोगों ने जंगल पर कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस भूमि को खाली करवाने में 500 परिवार प्रभावित होंगे। मंगलवार से शुरू हुए पहले चरण में 200 हेक्टेयर भूमि खाली करवाने का लक्ष्य रखा गया है। एसपी राजखोवा ने बताया कि 60 से अधिक एक्सेवेटर्स और ट्रेक्टर्स के साथ 600 सुरक्षाकर्मी सुबह से इस काम में लग गए थे। अभियान सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से चला। अभी तक हमें किसी भी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है। उम्मीद है कि अभियान कल तक बिना किसी रुकावट के पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed