फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Evesteasing in Bus: girl believe police will do nothing

बस में छेड़छाड़ पर बोली बिटिया ‘पापा रहने दो, शिकायत करूंगी तो पढ़ाई छूट जाएगी’

Sun, 14 Aug 2016 05:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 14 Aug 2016 05:24 AM IST
विज्ञापन
Evesteasing in Bus: girl believe police will do nothing
तनाव में लड़की - फोटो : डेमो फोटो

दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर बस में छेड़छाड़ के बाद सहारनपुर की बेटी सहम गई है। पिता ने वूमेन हेल्प लाइन पर शिकायत करने की बात कही, लेकिन बेटी ने कहा पापा मेरी पढ़ाई छूट जाएगी। व्यापारी पिता कानूनी लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। सीओ से बात की, लेकिन पूरे प्रकरण से मां- बेटी इतना डर गई हैं कि किसी भी झंझट में पड़ना नहीं चाहती हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर के रामपुर मनिहारन की बेटी अहमदाबाद से एमबीबीएस कर रही है। दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे अपने भाई के साथ वह शुक्रवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से प्राइवेट बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। बागपत से निकलते ही बड़ौत क्षेत्र में तीन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके भाई को बस से फेंकने की कोशिश की।
विज्ञापन


फोन पर सीओ बागपत ने पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली है। शनिवार को बिटिया के पिता ने दोबारा से सीओ से बात की। अपने बेटी से वूमेन हेल्पलाइन पर शिकायत करने और पुलिस में तहरीर देने की बात कही, लेकिन घर में कैद हुई सहमी बेटी ने कहा ‘पापा मेरी पढ़ाई छूट जाएगी, आपका व्यापार डिस्टर्ब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कुछ करने वाली नहीं है। जो हुआ धीरे-धीरे उसे भूलना बेहतर रहेगा’। मां ने भी अपनी बेटी की हां में हां मिला दी। कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में जुटे पिता के अनुसार परिवार सहमत नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ बहादुरी से ही सबक सिखाया जा सकता है, लेकिन क्या करें। परिवार ने अगर सहमति दी तो वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब नहीं होने देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed