{"_id":"67d6cd129babbec0750d9bb5","slug":"every-noble-attempt-for-peace-with-pakistan-met-with-hostility-betrayal-pm-modi-in-podcast-news-in-hindi-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Podcast: 'पाकिस्तान से शांति की हर कोशिश को मिली दुश्मनी और धोखा', पड़ोसी देश से रिश्तों पर बोले पीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Podcast: 'पाकिस्तान से शांति की हर कोशिश को मिली दुश्मनी और धोखा', पड़ोसी देश से रिश्तों पर बोले पीएम
Sun, 16 Mar 2025 06:37 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:37 PM IST
सार
पीएम मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ तीन घंटे लंबे पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास समेत कई विषयों पर चर्चा की है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान से रिश्तों को लेकर किए गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा- भारत को पाकिस्तान से शांति की हर कोशिश के बदले दुश्मनी और धोखा ही मिला है।
विज्ञापन
लेक्स फ्रिडमैन के साथ पीएम मोदी का पॉडकास्ट
- फोटो : X / @narendramodi
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की हर शांति पहल को पाकिस्तान ने दुश्मनी और विश्वासघात से जवाब दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस्लामाबाद के नेता समझदारी दिखाएंगे और भारत के साथ संबंध सुधारने का रास्ता अपनाएंगे। पीएम मोदी ने यह बातें अमेरिकी पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक इंटरव्यू में कहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - PM Modi: 'RSS को समझना आसान नहीं, इसके कामकाज को समझना होगा'; पॉडकास्ट में पीएम ने बताया संघ से अपना जुड़ाव
विज्ञापन
A wonderful conversation with @lexfridman, covering a wide range of subjects. Do watch! https://t.co/G9pKE2RJqh
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - PM Modi: 'RSS को समझना आसान नहीं, इसके कामकाज को समझना होगा'; पॉडकास्ट में पीएम ने बताया संघ से अपना जुड़ाव
पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर बोले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
2014 में नवाज शरीफ को दिया था न्योता
पीएम मोदी ने 2014 में अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, इसका मकसद दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत करना था, लेकिन हर बार हमें सिर्फ धोखा और दुश्मनी मिली।
'पाकिस्तान के लोग भी शांति चाहते हैं'
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान के आम लोग भी शांति चाहते हैं, क्योंकि वे भी आतंकवाद, हिंसा और अस्थिरता से परेशान हैं। उन्होंने कहा, निर्दोष बच्चों की हत्या हो रही है, अनगिनत जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं। कोई भी सामान्य नागरिक ऐसा माहौल नहीं चाहता।

भारत की कूटनीति और शांति संदेश
2014 में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सभी नेताओं को बुलाने का फैसला भारत की मजबूत कूटनीति का प्रमाण था। इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण बताया था। इससे दुनिया को भारत की शांति और सौहार्द के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश मिला।' लेकिन पाकिस्तान से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
यह भी पढ़ें - PM Modi: 'पीएम मोदी सबसे आकर्षक इंसान', इंटरव्यू के लिए अमेरिकी पॉडकास्टर बेताब; मुलाकात से पहले रखेगा व्रत
शांति की उम्मीद, लेकिन सतर्कता बरकरार
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन वह अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान को जल्द समझ आएगा कि शांति का रास्ता ही सही है।