फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Every Indian gets three so many spam calls a day in which more than bank loans and real estate Latest News

Spam Call: हर भारतीय को दिन में तीन इतनी बार आती स्पैम कॉल, इनमें बैंक लोन और रियल एस्टेट के ज्यादा

Wed, 18 May 2022 05:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 May 2022 05:48 PM IST
सार

संस्था लोकल सर्किल की रिपोर्ट के निष्कर्षों से यह भी संकेत मिलता है कि भारतीय प्रमुख रूप से कॉल उठाकर और फिर या तो कॉल करने वाले को ब्लॉक कर देते हैं या फिर कॉल न करने के लिए कहते हैं।

विज्ञापन
Every Indian gets three so many spam calls a day in which more than bank loans and real estate Latest News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में हर भारतीय के पास एक दिन में तीन स्पैम कॉल आती है। इसका खुलासा एक एजेंसी की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 64 फीसदी भारतवासियों को रोजाना तीन या इससे ज्यादा स्पैम कॉल आती हैं। इनमें अधिकतर फोन कॉल बैंक अकाउंट, लोन, बीमा और रियल एस्टेट जैसी होती है।

विज्ञापन


संस्था लोकल सर्किल की रिपोर्ट के निष्कर्षों से यह भी संकेत मिलता है कि भारतीय प्रमुख रूप से कॉल उठाकर और फिर या तो कॉल करने वाले को ब्लॉक कर देते हैं या फिर कॉल न करने के लिए कहते हैं। इनमें टियर- दो, तीन और चार शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट में भारत के 377 जिलों में रहने वाले नागरिकों से 37,000 से अधिक प्रतिक्रिया ली है।
विज्ञापन


लोकल सर्किल ने स्पैम फोन कॉलों के लिए दंड को लागू करने की सख्त आवश्यकता जताई और लोगों को ऐसी कॉल की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाने की सलाह दी। इसमें कहा गया है कि ट्राई को मोबाइल सेवा प्रदाताओं की जवाबदेही तय करने में बहुत कुछ करने की जरूरत है, जो, यह जानने के बावजूद कि एक नंबर का इस्तेमाल स्पैम फोन कॉल करने के लिए किया जा रहा है, जब तक ऐसी गतिविधियों में शामिल लोग अपने बिलों का भुगतान कर रहे हैं तब तक कार्रवाई न करें। केवल जब इस तरह के अपराधों के नतीजे गंभीर होंगे, तो संस्थाएं और उनके कॉल करने वाले इस मामले को गंभीरता से लेंगे अन्यथा खतरा जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed