फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Even Judges Have to Face Brunt of Social Media, says Supreme Court

अदालत को भी झेलना पड़ता है सोशल मीडिया का दंश : सुप्रीम कोर्ट

Wed, 12 Jun 2019 05:42 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jun 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Even Judges Have to Face Brunt of Social Media, says Supreme Court

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पत्रकार प्रशांत कनौजिया के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कभी-कभी अदालत को भी सोशल मीडिया का दंश झेलना पड़ता है। कभी यह उचित होता है और कभी अनुचित, लेकिन हमें अपने अधिकारों का पालन करते रहना होता है। 

विज्ञापन


जस्टिस इंदिरा बनर्जी और अजय रस्तोगी की पीठ ने सोमवार को कनौजिया की पत्नी जगीशा अरोड़ा की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें पत्रकार की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी। यूपी सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल विक्रमजीत बनर्जी ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि चूंकि आरोपी न्यायिक हिरासत में है, इसलिए इस पर विचार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


इस पर पीठ ने कहा कि अगर यह स्वतंत्रता से वंचित करने का मामला है तो हम अपने हाथ बांधकर नहीं रह सकते। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत देने का मतलब उसकी पोस्ट या ट्वीट को स्वीकृति देना नहीं है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और अजय रस्तोगी की पीठ ने कहा कि इस मामले में जरूरत से ज्यादा की गई कार्रवाई के मद्देनजर यह आदेश दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता का मामला अलग 

सुनवाई के दौरान पीठ ने सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक मीम शेयर करने गिरफ्तार की गई भाजपा की यूथ नेता प्रियंका शर्मा के मामले को अलग बताया। पीठ ने 14 मई को प्रियंका को जमानत देते हुए लिखित में माफी मांगने का आदेश दिया था। पीठ ने कहा कि प्रियंका शर्मा के मामले में हमने पाया कि ज्यादातर पोस्ट (मीम) बेहद आपत्तिजनक थे। ऐसे में दूसरों के अधिकार में हस्तक्षेप करने पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समाप्त हो जाती है। 

पत्नी बोली, आदेश से संविधान में विश्वास मजबूत हुआ 

प्रशांत कनौजिया की पत्नी जगीशा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संविधान में विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से मेरे पति को गिरफ्तार किया था। हमने सांविधानिक तरीके से सभी प्रक्रियाओं का पालन किया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मेरे पति ने हल्के फुल्के अंदाज में ट्वीट किया था और इसमें कुछ भी अनुचित नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed