फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Even if it is in a private vehicle on public road, considered as a public place: Supreme Court

सार्वजनिक सड़क पर निजी वाहन में होने पर भी वह सार्वजनिक स्थल ही माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Tue, 02 Jul 2019 06:14 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
Even if it is in a private vehicle on public road, considered as a public place: Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार में आप अपने निजी वाहन से सार्वजनिक सड़क पर सफर कर रहे हैं तो भी आप निजी स्थल का हवाला देकर सिगरेट या शराब नहीं पी सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपने एक आदेश में कहा कि यदि सार्वजनिक सड़क पर कोई व्यक्ति अपनी निजी कार में भी जा रहा हो तो भी उसे सार्वजनिक स्थल ही माना जाएगा। वह सार्वजनिक जगह में ही आएगा। शीर्ष अदालत ने बिहार एक्साइज एक्ट के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए इस मसले पर स्थिति स्पष्ट की। 

विज्ञापन


जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने कहा कि निजी वाहन में बिना अनुमति के कोई प्रवेश नहीं कर सकता है। वाहन में बैठे लोग ही किसी अन्य व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति दे सकते हैं लेकिन कार अगर सार्वजनिक स्थल (सड़क) पर खड़ी है तो वह सार्वजनिक स्थल ही है।
विज्ञापन


रअसल, एक मामले के मुताबिक, सतविंदर सिंह अपने सहकर्मियों के साथ वर्ष 2016 में निजी वाहन से झारखंड के गिरिडीह से पटना जा रहे थे। बिहार की सीमा में घुसने के बाद एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने उनके वाहन की जांच की। जांच में वाहन से शराब तो नहीं मिली लेकिन सतविंदर की सांस का परीक्षण करने पर पता चला कि उन्होंने शराब पी रखी है। बिहार में न केवल पूर्ण शराबबंदी है बल्कि शराब पीकर राज्य की सीमा में प्रवेश करना भी अपराध है। लिहाजा उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सतविंदर ने मुकदमे को रद्द करने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ता का कहना था कि उसने निजी कार में शराब पी थी और वह भी बिहार से बाहर। ऐसे में उस पर मामला नहीं बनता है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अगर निजी वाहन सार्वजनिक सड़क पर चलते हैं तो इस दलील को स्वीकार नहीं किया जा सकता कि निजी वाहन में जांच नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed