{"_id":"5defb2c28ebc3e87ab490d47","slug":"european-union-ambassador-expressed-concern-over-situation-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयू राजदूत ने कश्मीर के हालात पर जताई चिंता, कहा- सामान्य स्थिति बहाल होना अहम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईयू राजदूत ने कश्मीर के हालात पर जताई चिंता, कहा- सामान्य स्थिति बहाल होना अहम
Tue, 10 Dec 2019 08:29 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Dec 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
European Union Ambassador Ugo Astuto
- फोटो : ANI
यूरोपीय संघ (ईयू) कश्मीर के हालात पर चिंतित है और वहां सामान्य स्थिति व आंदोलन की स्वतंत्रता का बहाल होना बेहद अहम है। यह बात ईयू के भारत में राजदूत युगो अस्तुतो ने मंगलवार को कही। ईयू राजदूत ने यह भी कहा कि यूरोपीय संसद के सदस्यों का कश्मीर दौरान ईयू के नीतिगत निर्णय की झलक नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम कश्मीर के हालात पर चिंतित हैं। अस्तुतो ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर बोलते हुए गौर किया कि समानता का सिद्धांत भारतीय संविधान में निहित है और उम्मीद है कि ‘इसे बरकरार रखा जाएगा।’
विज्ञापन
उन्होंने सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तान की भी आलोचना की और कहा कि उसे अपनी जमीन से आतंकवाद का संचालन कर रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही अस्तुतो ने कहा, भारत और पाकिस्तान को अपने मुद्दे वार्ता के जरिये सुलझाने चाहिए।
विज्ञापन