फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EU official said Russia and China isolated on Ukraine crisis official rejected Russian stand

G20: ईयू अधिकारी बोले- यूक्रेन संकट पर अलग-थलग पड़े रूस-चीन, इस रूसी पक्ष को अफसर ने किया खारिज

Thu, 07 Sep 2023 02:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 02:16 AM IST
सार

यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम और रूस-चीन गठबंधन के बीच मतभेदों के कारण भारत को आम सहमति बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
EU official said Russia and China isolated on Ukraine crisis official rejected Russian stand
india eu summit - फोटो : social media

विस्तार

नई दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मलेन से पहले यूरोपीय संघ के एक अधिकारी का कहना है कि यूक्रेन संकट यूरोपीय संघ के लिए प्राथमिकता है। इस वजह से रूस और चीन अब अलग-थलग पड़ रहे हैं। भारत जी20 नेताओं के बीच संकट पर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


मसौदे को अंतिम रूप दे रहे हैं जी20 शेरपा
यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम और रूस-चीन गठबंधन के बीच मतभेदों के कारण भारत को आम सहमति बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल बाली में रूस और चीन ने यूक्रेन संकट पर दो पैराग्राफ पर सहमति जताई थी लेकिन इस बार वे इससे पीछे हट गए। जी20 शेरपा फिलहाल जी20 नेताओं की घोषणा के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने फिलहाल जो पाठ पेश किया था, वह जी7 और ईयू के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


रूसी पक्ष को किया खारिज
संघ के अधिकारी का कहना है कि कि चीन-रूस यूक्रेन संकट पर जी7 की तुलना में अधिक अलग-थलग हो गए हैं। दोनों सामान्य सिद्धांतों पर सहमत हुए हैं कि राज्य एक दूसरे पर न हमला करेंगे और न ही धमकियों का सहारा लेंगे। यूरोपीय संघ के अधिकारी ने रूस के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा कि जी20 आर्थिक मंच है और यहां भूराजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस- सब कुछ चीन पर निर्भर
एक दिन पहले, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत, अमेरिका और जी20 के अन्य सदस्य भू-रानीतिक सवालों पर चीन को अलग रखेंगे। सब कुछ चीन पर निर्भर करता है, अगर वह कार्यक्रम में आना चाहे तो वह आ सकता है और बिगाड़ने वाले की भूमिका निभाना चाहते है तो उसके लिए यह विकल्प उपलब्ध है। सुलिवन ने आगे कहा कि अमेरिका सहित जी20 सम्मेलन के अन्य सदस्य जलवायु, बहुपक्षीय विकास, बैंक सुधार, ऋण राहत, प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सम्मेलन में भू-राजनीतिक सवालों को अलग रखकर वास्तव समस्या और उसके समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

राष्ट्रपति बाइडन ने जताई थी निराशा
राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की थी कि वे शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत जा रहे हैं। यहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति के भारत न आने पर निराशा जताई थी। बाइडन ने कहा था कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग नई दिल्ली नहीं आ रहे हैं, इसलिए वह निराश हैं। बता दें, बाइडन और जिनपिंग की आखिरी मुलाकात नवंबर 2022 में हुई थी। 

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे यह देश 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित अधिकांश जी20 नेताओं ने पहले ही शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।


जी20 में इतने राष्ट्र शामिल
जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed