{"_id":"5db92bf28ebc3e01622a4092","slug":"eu-mps-on-owaisi-nazi-lovers-remarks-says-if-we-were-nazis-people-would-not-have-elected","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी को ईयू सांसदों का जवाब, कहा- हम नाजीवादी होते तो जनता नहीं चुनती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओवैसी को ईयू सांसदों का जवाब, कहा- हम नाजीवादी होते तो जनता नहीं चुनती
Wed, 30 Oct 2019 11:56 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
delegation of European Union
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर दौरे पर पहुंचे यूरोपीय यूनियन के सांसदों ने खुद को नाजीवादी बताए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। ओवैसी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सांसदों ने कहा कि अगर हम नाजीवादी होते तो जनता हमें न चुनती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें भारत की आंतरिक राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। हम कश्मीर की वास्तविक स्थिति को देखने आए थे। यहां सब ठीक चल रहा है।
एक अन्य सासंद ने कहा कि वेबसाइट और विकीपीडिया पर हमें नाजीवादी बताया जा रहा है, जो गलत है। हम भी राजनेता हैं और विवादों से हमारा अक्सर सामना होता रहता है। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
बता दें कि ओवैसी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि यूरोपीय यूनियन के सांसद जो कि इस्लामोफोबिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, वो मुस्लिम बहुल घाटी जा रहे हैं। मुझे यकीन है कि वहां के लोग उनका स्वागत 'वारे पेठ-खोश पेठ' से करेंगे। गैरों पर करम अपनों पर सितम, ए जान-ए-वफा ये जुल्म न कर, रहने दे अभी थोड़ा सा धरम।
विज्ञापन