{"_id":"581f977a4f1c1bf47eb37c51","slug":"eta-women-gangraped-in-a-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से एटा आई महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पंजाब से एटा आई महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ एटा
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से एटा आई एक महिला को लिफ्ट देकर कार में बैठाया और कासगंज रोड पर ले जाकर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसे पीटा और उससे नकदी जेवर लूट लिए। थाना कोतवाली देहात पर पुलिस ने गैंगरेप और लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
मामले में पुलिस की संवेदनहीनता भी सामने आई है। रविवार सुबह खाई में महिला को खाई में पड़ी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नौ-दस घंटे महिला खाई में बेसुध पड़ी रही। दोपहर 1:45 बजे मौके पर पहुंची अमर उजाला की टीम ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी सवा घंटे तक पुलिस महिला को इधर-उधर घुमाती रही, उसके बाद महिला थाने ले गई।
गैंगरेप की शिकार हुई महिला मूल रुप से अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और पंजाब के मानसर जिले के कुडलारा में बाजीगर बस्ती में अपने पति के साथ रहती है। शनिवार को वह पंजाब से एटा आई थी। सुबह करीब चार बजे वह रोजवेज बस से बस स्टैंड पर उतरी और अलीगंज जाने के लिए सवारी के बारे में लोगों से जानकारी कर रही थी, चार लोगों ने उसे अलीगंज छोड़ने के लिए कार में बैठाकर अगवा कर लिया। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच मामले को संदिग्ध मान रही है, पुलिस का कहना है कि शनिवार शाम छह बजे उसकी लोकेशन कासगंज में थी। नकदी और कुछ जेवर भी उसके बैग में मिले हैं, जिन्हें वह लूटने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
एसएसपी एटा ने इल मामले में बताया, 'महिला का कहना है कि चार लोगों ने बस स्टैंड से उसे अलीगंज छोड़ने के बहाने कार में बैठाया था और चलती कार में उसके साथ रेप किया। महिला का कहना है कि उन्होंने उसे एक बिस्किट खाने को दिया था, जिसे खाने के बाद वह अचेत हो गई थी। महिला के हाथ में चोटों के निशान भी हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।'