फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Essential to induct more women in UN peacekeeping missions, says President Murmu

President: राष्ट्रपति बोलीं- संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में अधिक महिलाओं को शामिल करना जरूरी, बताया कारण

Mon, 24 Feb 2025 03:30 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Feb 2025 03:30 PM IST
सार

President: राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करने आए महिला शांति सैनिकों के एक समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शांति मिशन में महिलाओं की उपस्थिति इसे और अधिक विविध और समावेशी बनाती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Essential to induct more women in UN peacekeeping missions, says President Murmu
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल करना जरूरी है क्योंकि वे लैंगिक हिंसा से निपटने, विश्वास कायम करने और संवाद को बढ़ावा देने में बेहतर ढंग से सक्षम हैं। यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कही।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करने आए महिला शांति सैनिकों के एक समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शांति मिशन में महिलाओं की उपस्थिति इसे और अधिक विविध और समावेशी बनाती है। राष्ट्रपति ने कहा, "महिला शांति सैनिकों की स्थानीय समुदायों तक बेहतर पहुंच होती है और वे महिलाओं और बच्चों के लिए आदर्श बन सकती हैं। वे लिंग आधारित हिंसा से निपटने, विश्वास बनाने और संवाद को बढ़ावा देने के लिए बेहतर ढंग से सक्षम हैं।"
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि जिन शांति मिशनों में महिला कर्मियों का प्रतिशत अधिक है, वे हिंसा को कम करने तथा दीर्घकालिक शांति समझौते प्राप्त करने में अधिक प्रभावी रहे हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए यह आवश्यक है कि हम संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में अधिकाधिक महिलाओं को शामिल करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के 50 से अधिक मिशनों में 2.90 लाख से अधिक भारतीय सैनिकों ने दी है सेवा

राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में योगदान के भारत के गौरवशाली इतिहास को याद किया। भारत के 2,90,000 (2.90 लाख) से अधिक शांति सैनिकों ने 50 से अधिक मिशनों में अपनी सेवा दी है। मुर्मू ने कहा, "आज, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए, नौ सक्रिय मिशनों में 5,000 से अधिक भारतीय शांति सैनिक तैनात हैं, जो अक्सर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी तैनात रहते हैं।" राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय महिला शांति सैनिक अपने कर्तव्य के निर्वहन में आगे रहीं हैं।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "आज, छह संयुक्त राष्ट्र मिशनों में 154 से अधिक भारतीय महिला शांति सैनिक तैनात हैं। 1960 के दशक में कांगो से लेकर 2007 में लाइबेरिया में पुलिसिंग तक, हमारी महिला शांति सैनिकों ने व्यावसायिकता और आचरण की उच्चतम परंपराओं का प्रदर्शन किया है।"

शांति स्थापना में महिलाएं: एक वैश्विक दक्षिण परिप्रेक्ष्य विषय पर दिल्ली में हो रहा सम्मेलन 

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, महिला शांति सैनिक "शांति स्थापना में महिलाएं: एक वैश्विक दक्षिण परिप्रेक्ष्य" विषय पर एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं, जिसका आयोजन विदेश मंत्रालय की ओर से रक्षा मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र, नई दिल्ली के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण की महिला अधिकारियों को एक मंच पर लाकर शांति स्थापना से जुड़ी समकालीन प्रासंगिक मुद्दों और शांति स्थापना मिशनों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed