फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Escort Vehicle in Meghalaya Governor Satya Pal Malik fleet attacked in Shillong Malawi while returning back from Guwahati Airport as Violence in the state continues after death of militant leader

मेघालय: थम नहीं रहा हिंसा का दौर, राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर हमला

Wed, 18 Aug 2021 10:29 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Wed, 18 Aug 2021 10:29 AM IST
सार

मेघालय में पूर्व उग्रवादी चेरिस्टरफील्ड थांगखियू की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद फैली है अशांति। सीएम कोनराड संगमा ने 18 अगस्त की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
Escort Vehicle in Meghalaya Governor Satya Pal Malik fleet attacked in Shillong Malawi while returning back from Guwahati Airport as Violence in the state continues after death of militant leader
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर उपद्रवियों ने किया हमला। - फोटो : PTI (फाइल)

विस्तार

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर मंगलवार को कुछ शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया। बताया गया है कि मलिक गुवाहाटी एयरपोर्ट से लौट रहे थे। इस दौरान उनके काफिले में चल रही कारों पर कुछ लोगों ने पत्थर बरसा दिए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि मेघालय में 18 अगस्त की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू है। फिलहाल कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। सरकार ने यह फैसला स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रतिबंधित हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल के स्वयंभू महासचिव चेरिस्टरफील्ड थांगखियू की शव यात्रा के दौरान उसके समर्थकों द्वारा की गई तोड़-फोड़ और हिंसा के बाद की। थांगखियू हाल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया था, जिसे लेकर शिलॉन्ग में हिंसा भड़क उठी थी। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ही मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के घर पर रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। वाहन पर सवार होकर आए उपद्रवियों ने ऊपरी शिलांग के थर्ड माइल में स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास के परिसर में पेट्रोल से भरी दो बोतलें फेंक दीं। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। हालांकि, सीएम ने पुलिस मुठभेड़ में पूर्व उग्रवादी की मौत की जांच कराने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने यह भी बताया था कि शिलॉन्ग में पिछले कुछ हफ्तों में कई जगहों पर आईईडी मिले हैं। पुलिस कुछ गिरफ्तारियों के लिए तेजी से आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघालय में हिंसा की घटनाओं के बीच गृह मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा:  मेघालय के गृह मंत्री लखमेन रिंबुई पूर्व उग्रवादी के मारे जाने और मेघालय में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। उधर मेघालय सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य की राजधानी में तोड़-फोड़ के बाद लागू कर्फ्यू के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और पुलिस ने उन लोगों के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की है, जो यहां से जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed