{"_id":"63e239148045e355fa777be2","slug":"erode-east-by-poll-aiadmks-candidate-ks-thennarasu-filed-his-nomination-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Erode East By Poll: अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार केएस थेन्नारासु ने भरा नामांकन, 27 फरवरी को मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Erode East By Poll: अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार केएस थेन्नारासु ने भरा नामांकन, 27 फरवरी को मतदान
Tue, 07 Feb 2023 05:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:48 PM IST
सार
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के उम्मीदवार केएस थेन्नारासु ने इरोड (पूर्व) उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन
AIADMK's candidate KS Thennarasu
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के उम्मीदवार केएस थेन्नारासु ने इरोड (पूर्व) उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है और उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक ई. थिरुमगन एवरा की दिल का दौरा पड़ने से चार जनवरी को मौत हो गई थी। वह कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलंगोवन के बेटे थे। इसके बाद से सीट खाली थी। इस वजह से इस सीटप पर उपचुनाव हगो रहा है।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले ओ पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले धड़े ने उपचुनाव को न लड़ने की घोषणा की थी। इस अहम घटनाक्रम के बाद अन्नाद्रमुक में के पलानीस्वामी की पार्टी में स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख की पूर्व संध्या पर नाम वापस लेने के फैसले से पलानीस्वामी खेमे में भी काफी चहल-पहल देखी गई थी। पार्टी के स्थायी समिति के अध्यक्ष तमिल मगन हुसैन उम्मीदवार के चयन और पार्टी के चुनाव चिह्न को बरकरार रखने के लिए आम परिषद के सामूहिक फैसले पर चुनाव आयोग को बताने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।
हुसैन ने उम्मीद जताई थी कि चुनाव आयोग अन्नाद्रमुक के पक्ष में फैसला करेगा। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार हमने पूर्व विधायक थेन्नारासु की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले आम परिषद के सदस्यों की सहमति प्राप्त की और दस्तावेज जमा किए। हमें उम्मीद है कि आयोग हमारे पक्ष में फैसला करेगा।
राज्य के पूर्व मंत्री सी वी षणमुगम ने बताया था कि 2,665 सदस्यीय मजबूत आम परिषद में से करीब 2,501 ने थेन्नारासु की सिफारिश की है।