फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Erode by poll Panneerselvam faction withdraws from race strengthens Palaniswami group

Erode By Poll: पनीरसेल्वम खेमे ने किया उपचुनाव न लड़ने का एलान, मजबूत हुआ पलानीस्वामी धड़ा

Mon, 06 Feb 2023 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने यह फैसला भाजपा की उस अपील के मद्देनजर लिया है जिसमें उन्होंने द्रमुक समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए साझा उम्मीदवार खड़ा करने की अपील की थी।

विज्ञापन
Erode by poll Panneerselvam faction withdraws from race strengthens Palaniswami group
O panneerselvam

विस्तार

ओ पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले धड़े ने सोमवार को इरोड (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को न लड़ने की घोषणा की। इस अहम घटनाक्रम के बाद अन्नाद्रमुक में के पलानीस्वामी की पार्टी में स्थिति मजबूत हो सकती है। उपचुनाव के लिए मतदान इसी महीने 27 फरवरी को होना है। 

विज्ञापन


पनीरसेल्वम के समर्थकों के पी कृष्णन और वैथिलिंगम ने कहा कि के एस थेन्नारासु के समर्थन में सेंथिल मुरुगन की उम्मीदवारी वापस नहीं ले रहे हैं। पार्टी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया, चूंकि वह चाहते हैं कि दो पत्ती वाला चुनाव चिह्न जीते।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह के फैसले से अन्नाद्रमुक उम्मीदवार को चुनाव जीतने में मदद मिलेगी, कृष्णन ने कहा, नाम वापस लेने का मकसद चुनाव आयोग को अन्नाद्रमुक को दो पत्ती वाला चुनाव चिह्न उपलब्ध कराना है। हमें थेन्नारासु की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णन ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पार्टी की ओर से कौन चुनाव लड़ता है। हम चाहते हैं कि एआईएडीएमके उपचुनाव जीते और हम पार्टी के चुनाव चिह्न के आधार पर वोट हासिल करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने यह फैसला भाजपा की उस अपील के मद्देनजर लिया है जिसमें उन्होंने द्रमुक समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए साझा उम्मीदवार खड़ा करने की अपील की थी।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि की पूर्व संध्या पर नाम वापस लेने के फैसले से पलानीस्वामी खेमे में भी काफी चहल-पहल देखी गई। थेन्नारासु को समर्थन पत्रों के साथ स्थायी समिति के अध्यक्ष तमिल मगन हुसैन उम्मीदवार के चयन और पार्टी के चुनाव चिह्न को बरकरार रखने के लिए आम परिषद के सामूहिक फैसले पर चुनाव आयोग को समझाने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।

इस बीच हुसैन ने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग अन्नाद्रमुक के पक्ष में फैसला करेगा। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार हमने पूर्व विधायक थेन्नारासु की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले आम परिषद के सदस्यों की सहमति प्राप्त की और दस्तावेज जमा किए। हमें उम्मीद है कि आयोग हमारे पक्ष में फैसला करेगा।


राज्य के पूर्व मंत्री सी वी षणमुगम ने कहा कि 2,665  सदस्यीय मजबूत आम परिषद में से करीब 2,501 ने थेन्नारासु की सिफारिश की है। उन्होंने पनीरसेल्वम खेमे द्वारा अपना उम्मीदवार वापस लेने की घोषणा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed