कोरोना से लड़ने के लिए इक्वाइन बायोटेक की बड़ी पहल, स्वदेशी RT-PCR किट का किया निर्माण
कोविड-19 महामारी के सटीक इलाज के लिए इक्वाइन बायोटेक ने बड़ी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत इस स्टार्टअप ने स्वदेशी RT-PCR डायग्नोस्टिक किट का निर्माण किया है। इस किट के माध्यम से इलाज बहुत ही किफायती होने वाला है। इस किट का नाम GlobalTM डायग्नोस्टिक किट है।
इक्वाइन बायोटेक को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) में इनक्यूबेट किया गया है। वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान के अनुसार इक्वाइन बायोटेक द्वारा बनाए किट को आईसीएमआर द्वारा अधिकृत कोविड-19 डायग्नोस्टिक लैब में इस्तेमाल के लिए भी मंजूरी दे दी गई है। इसके माध्यम से रोगी के नमूनों में SARS-CoV-2 की उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए परीक्षण में लगभग डेढ़ घंटे लगते हैं।Equine Biotech, a startup incubated at the Indian Institute of Science (IISc), has developed an indigenous RT-PCR diagnostic kit called 'GlobalTM diagnostic kit' for accurate and affordable diagnosis of COVID-19: Indian Institute of Science pic.twitter.com/cpmJ8TyqLJ
— ANI (@ANI) September 26, 2020विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.