{"_id":"598c13ad4f1c1b9a6e8b4ac5","slug":"eps-ops-factions-of-aiadmk-is-closer-to-merger","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजदीक आ सकते हैं AIADMK के दोनों गुट, पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी मिलाएंगे हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नजदीक आ सकते हैं AIADMK के दोनों गुट, पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी मिलाएंगे हाथ
Amarujala.com- Presented By: मोहित
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख जे. जयललिता के निधन के बाद से ही एआईडीएमके में गतिरोध जारी है। वहीं कहा जा रहा है कि पार्टी के दो धड़े ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) और ई पलानीस्वामी (ईपीएस) एक हो सकते हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री डी. जयाकुमार ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी के दोनों धड़े एक होंगे। वहीं पार्टी का कहना है कि वीके शशिकला को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी केवल नए अध्यक्ष के चुनाव तक के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
दोनों धड़ों के विलय के फॉर्मूले पर भी काम कर लिया गया है। नए फॉर्मूले के तहत मुख्यमंत्री पद पर पलानीस्वामी बने रहेंगे तो वहीं पन्नीरसेल्वम को उप मुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। इसके साथ ही पन्नीरसेल्वम गुट के दो मंत्री माफोई पांडियाराजन और सेम्मामलई को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
We are confident, hope so: D.Jayakumar, Tamil Nadu Minister on merger of the two AIADMK factions. pic.twitter.com/dzwFlw91AO
— ANI (@ANI) August 10, 2017
गौरतलब है कि जयललिता की मौत के बाद यह गतिरोध तब शुरू हुआ जब ओ. पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया गया लेकिन शशिकला ने उनसे जबरन इस्तीफा लेकर पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बना दिया।
वहीं जयललिता की करीबी रहीं वीके शशिकला किसी भी सूरत में पार्टी पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देना चाहती हैं। इसके लिए पार्टी के दो धड़ों ओपीएस और ईपीएस के एक होने पर वह रोड़ा अटका सकती हैं।