फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ensure return of people displaced by post-poll violence to their homes: Cal HC to Bengal govt

West Bengal: ‘चुनाव के बाद हुई हिंसा से विस्थापित लोगों की वापसी सुनिश्चित करें’, HC का राज्य सरकार को निर्देश

Fri, 21 Jun 2024 10:06 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 21 Jun 2024 10:06 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि राज्य में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों की घर वापसी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अदालत ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
Ensure return of people displaced by post-poll violence to their homes: Cal HC to Bengal govt
ममता बनर्जी और कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि राज्य में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों की घर वापसी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि उन क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें, जहां कथित तौर पर हिंसा हुई है। पुलिस को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन


अदालत में हिंसा से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई
न्यायमूर्ति हरीश टंडन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार और पुलिस को ये निर्देश दिए। अदालत ने निर्देश दिया कि याचिकाओं पर बुधवार को फिर से सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई जा सकती है
कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती को जारी रखने के संबंध में लिखित आदेश भी जारी किया जा सकता है। इससे पहले अदालत ने राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती 21 जून तक बनाए रखने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि चुनाव के बाद राज्य में हिंसा के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, ऐसे परिदृश्य में केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रखना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने अदालत से क्या कहा?
पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने अदालत को बताया कि चार जून से लेकर 18 जून तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय को ईमेल के जरिए हिंसा से जुड़ी कुल 859 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने हिंसा की घटनाओं से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed