{"_id":"674b1114f07e2113540737c0","slug":"enjoy-dishes-from-across-the-country-at-saras-food-festival-also-get-opportunity-to-learn-how-to-prepare-them-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Festival: सरस फूड फेस्टिवल में लीजिए देशभर के व्यंजनों का आनंद, बनाना भी सीखने का अवसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Food Festival: सरस फूड फेस्टिवल में लीजिए देशभर के व्यंजनों का आनंद, बनाना भी सीखने का अवसर
Sat, 30 Nov 2024 06:50 PM IST
बशु जैन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 30 Nov 2024 06:50 PM IST
सार
कनॉट प्लेस में एक दिसंबर से 17 दिसंबर तक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 राज्य भाग ले रहे हैं। यहां पर लोग विभिन्न राज्यों के व्यंजन न केवल चख सकते हैं, बल्कि उन्हें बनाना भी सीख सकते हैं।
विज्ञापन
Food Festival (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pexel
विस्तार
दिल्ली में एक बार फिर पूरे देश के व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर आ गया है। दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में एक दिसंबर से 17 दिसंबर तक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 राज्य भाग ले रहे हैं। यहां पर लोग विभिन्न राज्यों के व्यंजन न केवल चख सकते हैं, बल्कि उन्हें बनाना भी सीख सकते हैं। यह कार्यक्रम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज संस्थान के जरिए आयोजित किया जा रहा है। मेले में प्रवेश निःशुल्क है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है, बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ भी हासिल है। ये महिलाएं और उनके साथ अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष लोग यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।