{"_id":"57ddb6654f1c1bf422d48939","slug":"enhanced-surveillance-of-air-force-station-after-ib-alerts","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी के अलर्ट के बाद एयरफोर्स स्टेशन में बढ़ी चौकसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईबी के अलर्ट के बाद एयरफोर्स स्टेशन में बढ़ी चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 18 Sep 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईबी ने अलर्ट किया है कि यूपी के एयरफोर्स बेसों पर पठानकोट जैसा आतंकी हमला किया जा सकता है। खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद प्रदेश के सभी एयरफोर्स स्टेशन की चौकसी बढ़ा दी गई है। आगरा में भी सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि आईबी ने गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ सहित यूपी के सभी एयरफोर्स स्टेशन के लिए अलर्ट जारी किया है। हाई अलर्ट के बाद एयरफोर्स स्टेशन आगरा की चौकसी बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर में पहले से सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता है। अब हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी किसी बाहरी व्यक्ति के आने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें, ताजनगरी में कई आतंकी रेकी करके जा चुके हैं। हाल ही में पकड़ा गया आतंकी एजाज रेकी करके गया था। पूछताछ में उसने कई राज भी उगले थे।
विज्ञापन