{"_id":"5f3272dc6350191a757e3e86","slug":"engineers-doctors-and-a-team-of-drivers-helped-in-the-fight-against-corona-donated-more-than-12-lakh-medical-equipments","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई में मददगार बनी इंजीनियर, डॉक्टर और ड्राइवरों की टोली, दान किए 12 लाख से ज्यादा उपकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से लड़ाई में मददगार बनी इंजीनियर, डॉक्टर और ड्राइवरों की टोली, दान किए 12 लाख से ज्यादा उपकरण
Tue, 11 Aug 2020 03:58 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 11 Aug 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
कोरोना की लड़ाई में बहुत से लोग अपना सहयोग दे रहे हैं। इन्हीं लोगों में एक टोली ऐसी भी है, जो केवल मेडिकल उपकरण दान करती है। इनमें व्यवसायी, इंजीनियर, वैज्ञानिक, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और ड्राइवर शामिल हैं। कई दूसरे वर्ग भी अब इनके साथ जुड़ रहे हैं। अनेक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
अभी तक ये लोग 12 लाख से अधिक मेडिकल उपकरण दान कर चुके हैं। इनमें डिजिटल इंफ्रारेड थर्मामीटर, फेस शील्ड, हैंड सैनिटाइजर और एन-95 मास्क के अलावा दूसरे कई उपकरण भी हैं। अभी तक 224194 लोगों ने मदद के लिए 'मेरी सरकार' पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
पोर्टल पर जैसे ही मदद का प्रस्ताव आता है, उसे स्वीकार कर लिया जाता है। साथ ही विभिन्न राज्यों के ऐसे जिले जहां पर इन उपकरणों की जरूरत है, उन्हें भी अलर्ट भेज दिया जाता है। मदद देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों में 18247 व्यवसायी, 6069 डॉक्टर, 3629 ड्राइवर, 38084 इंजीनियर, 1752 नर्स, 5857 पैरामेडिकल स्टाफ, 2053 वैज्ञानिक और करीब डेढ़ लाख अन्य वर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
अभी तक 1230081 आइटम्स बतौर मदद दिए जा चुके हैं। मदद के लिए 7329 संगठन भी आगे आए हैं। इन लोगों की तरफ से 2567 डिजिटल इंफ्रारेड थर्मामीटर, 328 डिजिटल थर्मल स्कैनर, मेडिकल जांच के दौरान इस्तेमाल होने वाले दस्ताने (बड़ा साइज) 4,800, मीडियम साइज के 39,423, फेस शील्ड 12,895, हैंड सैनिटाइजर (100 एमएल) 1,14,780, हैंड सैनिटाइजर (500 एमएल) 14,946, एन- 95 फेस मास्क 33,643, निट्राइल दस्ताने (साइज 6.50) 20,240, निट्राइल दस्ताने (साइज 7.00) 13,100, निट्राइल दस्ताने (साइज 7.50) 1,620, नॉन स्टेराइल दस्ताने (डिस्पोजेबल) 12,322, पीपीई 1,775, मध्यम साइज वाली पीपीई 111, पर्सनल प्रोटेक्टिव गोगल्स 2,670, स्टेराइल दस्ताने 800, तीन परतों वाला सर्जिकल मास्क 3,41,085 और 6,12,976 अन्य उपकरण दान किए गए हैं।