फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate to file FIR in in the case of attack on its officers in West Bengal assault case

WB Assault Case: टीएमसी समर्थकों द्वारा हमला मामले में ईडी ने दर्ज कराई एफआईआर; जानें पूरा मामला

Fri, 05 Jan 2024 10:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 05 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate to file FIR in in the case of attack on its officers in West Bengal assault case
ईडी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर छापा मारने गए ईडी के अधिकारियों पर समर्थकों के हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एफआईआर दर्ज कराई है। एजेंसी ने बयान में बताया कि पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान भीड़ ने हमारे अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और बटुए तक छीन लिए।  हमले में तीन अधिकारियों को गंभीर चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन


ईडी ने दिया बयान
ईडी ने शुक्रवार रात को एक बयान में कहा कि उसके अधिकारी सुबह राशन वितरण घोटाले की जांच के लिए उत्तर 24 परगना के संदेशखली में टीएमसी नेता व ब्लॉक अध्यक्ष शाहजहां शेख के तीन परिसरों की तलाशी के लिए गए थे। एक जगह शेख का घर अंदर से बंद था लेकिन उसके मोबाइल की लोकेशन घर के अंदर ही दिख रही थी। टीम ने उससे संपर्क किया लेकिन उसने गेट खोलने से मना कर दिया। इसके आधे घंटे के अंदर ही लाठियों, पत्थरों और ईंटों से लैस 800-1000 लोगों की हिंसक भीड़ ने ईडी की टीम और 27 सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया। ईडी ने आशंका जताई कि शेख और उनके सहयोगियों के उकसावे पर भीड़ ने ईडी अधिकारियों को मौत के घाट उतारने के मकसद से हमला किया। गंभीर रूप से घायल अधिकारियों को अपचार के लिए साल्टलेक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईडी के एक अधिकारी ने हमले को अप्रत्याशित बताया।
विज्ञापन


राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने की घायल अधिकारियों से मुलाकात
इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस घायल ईडी अधिकारियों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने ड्यूटी के दौरान हमले में घालय अधिकारियों का हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  गरम हुई राजनीति
इस घटना से सियासी पारा चढ़ गया है। मामले की जांच भाजपा ने एनआईए से कराने की मांग की है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखे जाने की बात सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने मामले की एनआईए जांच की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed