फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate summoned Robert Vadra for questioning in land grab and benami properties

जमीन अधिग्रहण मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को फिर भेजा समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

Wed, 29 May 2019 08:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 29 May 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate summoned Robert Vadra for questioning in land grab and benami properties
पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को राजस्थान के बीकानेर में जमीन अधिग्रहण मामले में ताजा पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसके अलावा उनसे विदेश में स्थित बेनामी संपत्ति मामले में भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन


ईडी ने वाड्रा को गुरुवार को तलब किया है। उनकी बेनामी संपत्तियों को लेकर जांच की जा रही है। जिसमें दुबई के जुमेराह में 14 करोड़ का विला और लंदन के ब्रायनस्टन स्कवायर में एक फ्लैट शामिल है जिसकी कीमत 26 करोड़ रुपये है। पहले भी इन संपत्तियों को लेकर उनसे पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन


जुमेराह विला और लंदन के फ्लैट को खरीदने के लिए हुई कथित बेनामी लेन-देन के विवरण उनसे फरवरी में साझा किए गए थे। तब ईडी ने लगातार तीन दिनों तक उनसे पूछताछ की थी। जब उनसे पूछा गया था कि वह स्काईलाइट इनवेस्टमेंट एफजेडई कंपनी में जमा इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में बताए तो उन्होंने इसका जवाब देने से मना कर दिया था। यह कंपनी वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड जैसी है जो भारत से संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी मनी लांड्रिंग अधिनियम के तहत विभिन्न मामलों में एजेंसी की जांच के रडार पर है। जिसमें गुरुग्राम और बीकानेर में अधिग्रहित जमीन भी शामिल है। एजेंसी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है ताकि वाड्रा की अग्रिम जमानत खारिज हो सके और उसे मिली गिरफ्तारी से छूट खत्म हो सके। 

कई बार पूछताछ के दौरान वाड्रा ने टाल-मटोल वाले जवाब दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच के लिए वाड्रा की कस्टडी बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी और ट्रायल शुरू होगा। हाल ही में जब वाड्रा ने लंदन जाने के लिए इजाजत मांगी थी तो एजेंसी ने इसका विरोध किया था। 


वाड्रा ने मनी लांड्रिंग के सभी आरोपों से इनकार किया है जबकि एजेंसी ने उससे पैसों के लेन-देन और दुबई में जमा नकदी को लेकर सवाल पूछे हैं। ईडी ने इन लेन-देन को वाड्रा के करीबियों से जोड़ा है जो कथित तौर पर वाड्रा के लिए फर्जी कंपनियों का संचालन करते हैं। उन्हीं के जरिए दुबई और लंदन में संपत्ति खरीदी गई है। वाड्रा से फरार रक्षा दलाल संजय भंडारी के साथ उनके कथित संपर्कों को लेकर भी पूछताछ की गई है। भंडारी ने वाड्रा की एक फर्जी कंपनी को लंदन की संपत्ति (फ्लैट) हस्तांतरित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed