पी. चिदंबरम के पूर्व निजी सचिव पेरुमल से पूछताछ करेगी ईडी, समन भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पूर्व निजी सचिव केवीके पेरुमल को 18 सितंबर को दिल्ली के लोकनायक भवन में आने का बुलावा भेजा है। ईडी ने पेरुमल से 40 सवालों के जवाब मांगे हैं। इसके साथ ही पेरुमल से उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जानकारी और उनके पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मांगी है।
Enforcement Directorate (ED) has sought answers to
— ANI (@ANI) September 16, 2019
40 questions from KVK Perumal. ED has also sought the property details of his family members, photocopies of their passports. https://t.co/zskwH2Eyfr
पेरुमल ने चिदंबरम के निजी सचिव के तौर पर तब सेवाएं दी थीं, जह वह तीसरी बार वित्त मंत्री बने थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर इस समय ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएनएक्स मीडिया मामले में शिकंजा कसा हुआ है। वह तिबहाड़ जेल में बंद हैं और 19 सितंबर तक यहीं रहेंगे क्योंकि राउज एवेन्यू अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।