{"_id":"5dd733d98ebc3e54ca641af0","slug":"enforcement-directorate-got-permission-to-interrogate-p-chidambaram-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम से आज और कल पूछताछ करेगी ईडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम से आज और कल पूछताछ करेगी ईडी
Fri, 22 Nov 2019 07:14 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Nov 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से तिहाड़ जेल में पूछताछ कर सकेगा। बृहस्पतिवार को अदालत से इसकी मंजूरी मिल गई। अब ईडी चिदंबर से 22 से 23 नवंबर तक तिहाड़ जेल में पूछताछ कर सकेगी। विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने एजेंसी द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश दिया।
विज्ञापन
ईडी ने अपनी याचिका में तिहाड़ में बंद चिदंबरम से इन दो दिनों के दौरान सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक चिदंबरम से पूछताछ के लिए अनुमति मांगी थी। एजेंसी का कहना था कि कुछ दस्तावेज उन्हें दिखाये जाने हैं। मालूम हो कि कोर्ट ने इससे पहले उनकी न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन