फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate asks top Bollywood actor to share details of foreign currency remittances

टॉप बॉलीवुड स्टार पर सख्त हुआ ED, मांगी विदेशी करेंसी की जानकारी

Mon, 01 May 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 01 May 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate asks top Bollywood actor to share details of foreign currency remittances
विदेशी करेंसी - फोटो : ONU
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड के टॉप अभिनेता को निर्देश दिया है कि वो पिछले एक दशक में मिली सारी विदेशी करेंसी का पूरा ब्यौरा उनके साथ साझा करे। इस मामले में तलब किए गए अभिनेता को भारतीय रिजर्व बैंक की लिब्रलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत बाहर से आने वाले पूरे पैसे का जानकारी देनी होगी। साथ ही उन्हें विदेशी दौरों पर किए खर्च का भी पूरा ब्यौरा देना होगा।
विज्ञापन


ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के सेक्शन 37 के तहत जानकारी मांगी है। इस सेक्शन के तहत प्रांभिक जांच की जाती है। बताया जा रहा है कि यह एक्टर सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों की फेहरिस्त मे शुमार है। साथ ही उन्हें बैंक अकाउंट की जानकारी और पासपोर्ट की कॉपी भी जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


विदेशी करेंसी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने वाले ईडी का रुख स्पष्ट नहीं है। एलआरएस के तहत भारतीय नागरिक विदेशों में 2.5 लाख डॉलर तक की कैपिटल निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा वो गिफ्ट या विरासत में मिली संपत्ति को बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक कोई व्यक्ति हवाला कारोबार या कारोबार के नकली दस्तावेज पेश नहीं करता, उसका फंड ट्रांसफर की गड़बड़ी से निकल पाना संभव नहीं। इसके अलावा, यदि कोई अभिनेता, परफॉर्मर और कंसल्टेंट एनआरआई नहीं है, तो उसे फीस और कमाई भारत में EEFC के जरिए भारत में लानी ही होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed