{"_id":"5904b0614f1c1b9b09c0c930","slug":"ed-should-use-it-powers-to-punish-the-offenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी रोकने के लिए अपनी पॉवर का उपयोग करे ईडी: जेटली","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
टैक्स चोरी रोकने के लिए अपनी पॉवर का उपयोग करे ईडी: जेटली
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 02 May 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि नियमों का अनुपालन नहीं होने वाले मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी पॉवर का तुरंत इस्तेमाल करना चाहिए ताकि मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों व टैक्स चोरों के लिए एक उदाहरण किया पेश किया जा सके।
जेटली यहां प्रवर्तन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एजेंसी से आह्वान किया कि कानूनों का ‘कड़ाई’ से पालन करें ताकि राजकोष में राजस्व की बढ़ोतरी हो।
उन्होंने माना कि कर कानूनों का अनुपालन नहीं होने से बड़े पैमाने पर हमेशा जनहित व देशहित का ही नुकसान होता है। जेटली ने कहा, ‘यही वजह है कि राजस्व विभाग तथा प्रवर्तन निदेशालय को बड़ी भूमिका निभानी होगी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘ऐसे में नियमों के अनुपालन की अपेक्षा रहती है और गैर-अनुपालन की स्थिति में ईडी के पास दंडात्मक अधिकार हैं। जब भी उल्लंघन का पता चले, तब इस शक्ति का त्वरित उपयोग किया जाना चाहिए।’
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने नागरिकों को विदेशी विनिमय में कारोबार की अनुमति भरोसे के साथ दी है। उन्होंने कहा कि हवाला माध्यमों का इस्तेमाल, देश से धन का बाहर जाना, धन का हेरफेर व टैक्स चोरी के लिए मुखौटा कंपनियां बनाना जैसे मनी लांड्रिंग के गंभीर अपराध अब ‘बहुत जाना माना व्यवहार’ बन चुका है।