फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Encounter is wrong, justice should be delivered by court, says Meghalaya Governor Tathagata Roy

हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले मेघालय के राज्यपाल, कोर्ट को ही हो सजा देने का अधिकार

Sun, 08 Dec 2019 05:03 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 08 Dec 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
Encounter is wrong, justice should be delivered by court, says Meghalaya Governor Tathagata Roy
मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय - फोटो : एएनआई

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने किसी भी अपराध में आरोपियों के एनकाउंटर करने को गलत करार दिया है। हैदराबाद मामले में चारों आरोपियों का पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने के बाद रॉय ने यह प्रतिक्रिया दी है। रॉय ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में सजा अदालत द्वारा ही दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं कभी भी यह स्वीकार नहीं कर सकता कि आपराधिक मामलों में न्याय के लिए एनकाउंटर कभी भी मानक प्रक्रिया बन सकता है। लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए, अदालत के सामने पेश किया जाना चाहिए, चार्जशीट फाइल होनी चाहिए और कोर्ट वह सजा सुनाएगी जो वाजिब होगी। लेकिन, लोगों को बाहर ले जाकर गोली मार देना, यह ठीक नहीं है।'
विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं। इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने एनकाउंटर को सराहा तो किसी ने उठाए सवाल

पुलिस के इस एनकाउंटर को लेकर कई लोगों ने पुलिस की सराहना की तो कई ने इस पर सवाल भी उठाए। एक ओर जहां पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष और बाबा रामदेव जैसी हस्तियों ने इसका समर्थन किया तो दूसरी ओर कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे समाज के लिए अस्वीकार्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed