{"_id":"663274514b340d3bf80e63d2","slug":"empty-local-train-derails-near-csmt-in-mumbai-second-incident-in-three-days-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में सीएसएमटी के पास पटरी से उतरी खाली लोकल ट्रेन, एक ही जगह पर तीन दिन में दूसरी घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में सीएसएमटी के पास पटरी से उतरी खाली लोकल ट्रेन, एक ही जगह पर तीन दिन में दूसरी घटना
Wed, 01 May 2024 10:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 01 May 2024 10:26 PM IST
सार
Mumbai: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास एक खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। तीन दिनों के भीतर एक ही जगह पर ऐसी दूसरी घटना घटी है।
विज्ञापन
मुंबई में पटरी से उतरी लोकल ट्रेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास एक खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। तीन दिनों के भीतर एक ही जगह पर ऐसी दूसरी घटना घटी है। ट्रेन के पटरी से उतर जाने की वजह से सीएसएमटी-पनवेल खंड पर रेल सेवाओं में देरी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
ट्रायल रन के दौरान घटी घटना
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि एक क्रॉसओवर पॉइंट पर ट्रेन के संचालन का परीक्षण किया जा रहा था। शाम करीब 4.10 बजे जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर सीएसएमटी में प्रवेश करने वाली थी तो इसके कोच के दो पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इस घटना के कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद कुर्ला से एक दुर्घटना राहत ट्रेन (रोड एआरटी) मंगाई गई और उसकी मदद से दो घंटे बाद कोच को दोबारा पटरी पर लाया गया। पटरियों का सेफ्टी चेक किए जाने के बाद शाम 7.41 बजे हार्बर लाइन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से सेवाएं बहाल की गईं। नीला ने बताया कि शाम 4.10 से 7.41 बजे तक कुल 14 सेवाएं रद्द की गईं।
विज्ञापन
सानपाड़ा कार शेड से सीएसएमटी लाया गया था कोच
स्वप्निल नीला ने बताया कि कोच पटरी से तब उतरा जब सीएसएमटी स्टेशन के ठीक बाहर क्रॉसओवर पॉइंट पर ट्रायल रन किया जा रहा था। रेक को सानपाड़ा कार शेड से सीएसएमटी लाया गया था। उन्होंने बताया कि सीएसएमटी के पास का लेआउट एक विशेष लेआउट है जिसमें अतिरिक्त रखरखाव की आवश्यकता होती है। इस लेआउट पर ट्रायल रन करना एक नियमित अभ्यास है।
विज्ञापन
एक ही जगह पर तीन दिन में दूसरी घटना
इस दौरान हार्बर लाइन सेक्शन के अलग-अलग प्लेटफार्म पर काफी भीड़ देखने को मिली। मध्य रेलवे के अनुसार,भीड़ को कम करने के लिए सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से भी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित की गईं। बता दें कि सोमवार को इसी स्थान पर हार्बर लाइन की एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई थी।