फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Employees' salaries can rise 10% in this year said Corn ferry report

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, इस साल दस प्रतिशत बढ़ सकता है वेतन : रिपोर्ट

Thu, 17 Jan 2019 06:41 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 17 Jan 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Employees' salaries can rise 10% in this year said Corn ferry report

देश में वर्ष 2019 में कर्मचारियों का वेतन दहाई अंकों में बढ़ सकता है। हालांकि महंगाई के कारण वेतन की वास्तविक वृद्धि पांच प्रतिशत पर सीमित रह सकती है। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह कहा गया। परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी कॉर्न फेरी ने कहा कि तेज आर्थिक वृद्धि के कारण एशिया में कुल वेतन तथा वास्तविक वेतन वृद्धि के मामले में भारत शीर्ष पर बना रहेगा। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में देश में वेतनवृद्धि पिछले साल के नौ प्रतिशत के मुकाबले 10 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि, मुद्रास्फीति समायोजित वास्तविक वेतनवृद्धि 2018 के 4.7 प्रतिशत के मुकाबले पांच प्रतिशत रह सकती है। कॉर्न फेरी इंडिया के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा, ‘‘तेज आर्थिक वृद्धि के बल पर कुल वेतनवृद्धि तथा वास्तविक वेतनवृद्धि के मामले में एशिया में भारत शीर्ष पर बना रहेगा।’’ 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में इस साल वेतन में 5.6 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने का अनुमान है। उसने कहा कि मुद्रास्फीति के समायोजन के बाद यह दर 2.6 प्रतिशत रह सकती है। अन्य एशियाई देशों में 2019 में वास्तविक वेतनवृद्धि चीन में 3.2 प्रतिशत, जापान में 0.10 प्रतिशत, वियतनाम में 4.80 प्रतिशत, सिंगापुर में तीन प्रतिशत और इंडोनेशिया में 3.70 प्रतिशत रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed