{"_id":"5df77b3b8ebc3e8790406a27","slug":"emmanuel-lenain-ambassador-of-france-to-india-said-we-support-india-bid-for-permanent-seat-in-unsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस ने यूएनएससी में भारत की मांग का किया समर्थन, नागरिकता कानून को बताया आंतरिक मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फ्रांस ने यूएनएससी में भारत की मांग का किया समर्थन, नागरिकता कानून को बताया आंतरिक मामला
Mon, 16 Dec 2019 06:17 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Emmanuel Lenain, Ambassador of France to India
- फोटो : ANI
नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहै हैं वहीं इस मामले में फ्रांस ने भारत का समर्थन किया है। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है और हम इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका देश धर्म की स्वतंत्रता में विश्वास करता है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए लेनिन ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और जब लोगों के विचारों में टकराव होता है तो वे सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं से संपर्क कर सकते हैं, जो निर्णय लेने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि किसी भी देश के लिए भारत के घरेलू मामले पर टिप्पणी करना उचित है। हम धर्म की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं और हमारे लिए इस मामले में टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इमैनुअल लेनिन ने कहा, हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सीट के लिए भारत की मांग का समर्थन करते हैं।
भारत और यूरोपीय संघ के बीच एफटीए (मुक्त व्यापार क्षेत्र) पर उन्होंने कहा कि हमारी स्थिति स्पष्ट है, हम एफटीए पर चर्चा फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए एक सार्थक समझौता होना चाहिए।
Emmanuel Lenain, Ambassador of France to India: We support India's bid for a permanent seat in United Nations Security Council (UNSC). https://t.co/Io8axEkdGQ
— ANI (@ANI) December 16, 2019