{"_id":"6029474f9836f30dcf5024b2","slug":"eminent-maithili-poet-ramlochan-thakur-missing-for-3-days-from-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाताः जाने माने मैथिली कवि रामलोचन ठाकुर तीन दिन से लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाताः जाने माने मैथिली कवि रामलोचन ठाकुर तीन दिन से लापता
Sun, 14 Feb 2021 09:22 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
रामलोचन ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने मैथिली कवि रामलोचन ठाकुर पिछले तीन दिनों से उत्तरी कोलकाता स्थित अपने आवास से लापता हैं। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि ठाकुर (72) पिछले कुछ वर्षों से अल्जाइमर रोग से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह इटालगाचा इलाके स्थित अपने निवास से बाहर चले गए।
विज्ञापन
ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब वे उन्हें नहीं ढूंढ पाये तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दमदम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘हम उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
चूंकि चिकित्सकीय स्थिति के कारण उन्हें बोलने में कठिनाई है, इसलिए उसका पता लगाने में मुश्किल हो रही है। हमने आसपास के पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
अल्जाइमर बीमारी से स्मृति, सोचने और तर्क कौशल में धीरे-धीरे कमी आती है। ठाकुर को कई बांग्ला पुस्तकों का मैथिली में अनुवाद करने के लिए जाना जाता है। ठाकुर ने कई महत्वपूर्ण पत्रिकाओं का संपादन भी किया है जिसमें ‘मिथिला दर्शन’ सबसे नवीनतम है।