फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eminent Assamese litterateur and gyanpeeth awardee Nilamani Phukan Passes Away

Nilamani Phukan Passes Away: प्रख्यात असमिया साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित नीलमणि फूकन नहीं रहे

Thu, 19 Jan 2023 03:29 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 19 Jan 2023 03:29 PM IST
सार

Nilamani Phukan Passes Away: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, काव्य ऋषि नीलमणि फूकन उज्ज्वल साहित्यिक सितारों में से एक थे, जिन्होंने असमिया साहित्य को समृद्ध किया है और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा...

विज्ञापन
Eminent Assamese litterateur and gyanpeeth awardee Nilamani Phukan Passes Away
Nilamani Phukan Passes Away - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात असमिया साहित्यकार नीलमणि फूकन का गुरुवार को लंबी उम्र संबंधी समस्याओं के बाद यहां निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। फूकन के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक का लहर छा गया है।

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, काव्य ऋषि नीलमणि फूकन उज्ज्वल साहित्यिक सितारों में से एक थे, जिन्होंने असमिया साहित्य को समृद्ध किया है और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फूकन का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन

फूकन को साहित्य के क्षेत्र में उनके समग्र योगदान के लिए 2021 का ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला। वह बीरेंद्रनाथ भट्टाचार्य और मामोनी (इंदिरा) रायसोम गोस्वामी के बाद असम में ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। उन्हें उनकी कविताओं की पुस्तक 'कोबिता' के लिए 1981 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1990 में पद्म श्री और 2002 में साहित्य अकादमी फेलोशिप मिली। उन्हें 2019 में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा डी.लिट से भी सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed