{"_id":"661dc0f254a2c42f33045e26","slug":"emergency-landing-flight-from-ayodhya-to-delhi-emergency-landing-in-chandigarh-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emergency Landing: अयोध्या से दिल्ली आ रही उड़ान में बचा था दो मिनट का ईंधन, चंडीगढ़ में आपात लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Emergency Landing: अयोध्या से दिल्ली आ रही उड़ान में बचा था दो मिनट का ईंधन, चंडीगढ़ में आपात लैंडिंग
Tue, 16 Apr 2024 05:36 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:36 AM IST
सार
चंडीगढ़ में जब आपात लैंडिंग कराई गई, तो मात्र 1-2 मिनट का ही ईंधन बचा था। घटना 13 अप्रैल की है। दिल्ली के डीसीपी सतीश कुमार इस फ्लाइट में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर विस्तार से बताया है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो की फ्लाइट में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई2702 खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजधानी में नहीं उतर पाई। दो बार लैंडिंग का प्रयास किया। इसके बाद इसे चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जब आपात लैंडिंग कराई गई, तो मात्र 1-2 मिनट का ही ईंधन बचा था। घटना 13 अप्रैल की है। दिल्ली के डीसीपी सतीश कुमार इस फ्लाइट में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर विस्तार से बताया है।
विज्ञापन
प्रकिया का पालन किया: इंडिगो
इंडिगो ने विमान में ईंधन कम होने का आरोप गलत बताया है। एयरलाइंस ने कहा, पायलट ने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप विमान को दिल्ली में उतारने का प्रयास किया। खराब मौसम के कारण उसे डायवर्ट किया गया। नियमों के अनुसार, विमान को वैकल्पिक हवाई अड्डे पर ले जाने के लिए पर्याप्त ईंधन था।
विज्ञापन