फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emergency Financial Powers: Defense Ministry Gives Military Officers Purchase Rights Up to Five Crores

आपात वित्तीय शक्तियांः रक्षा मंत्रालय ने सैन्य अधिकारियों को दिए पांच करोड़ तक के खरीदी अधिकार 

Fri, 23 Apr 2021 10:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 23 Apr 2021 10:50 PM IST
सार

  • महामारी को देखते हुए उठाया कदम
  • बेहतर बनाएंगे सेना में चिकित्सा सुविधाएं 

विज्ञापन
Emergency Financial Powers: Defense Ministry Gives Military Officers Purchase Rights Up to Five Crores
defence ministry

विस्तार

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सेना के तीनों अंगों के चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक को चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने संबंधी खरीदी के लिए पांच करोड़ रुपये की आपात वित्तीय शक्ति दी है।

विज्ञापन


सरकारी आदेश के अनुसार, मेजर जनरल रैंक के मेडिकल अधिकारियों को तीन करोड़ रुपये जबकि ब्रिगेडियर रैंक के चिकित्सा अधिकारियों को दो करोड़ रुपये की खरीदी करने की आपात शक्ति दी गई है। गौरतलब है कि औपचारिक आदेश आने से चार दिन पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अंगों और अन्य रक्षा एजेंसियों को आपात वित्तीय शक्तियां देने की घोषणा की थी ताकि महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए जरूरी खरीदी की जा सके।
विज्ञापन


आपात शक्ति फिलहाल 30 सितंबर के लिए दी गई हैं, हालांकि इनमें बदलाव करने और समयावधि को बढ़ाने का प्रावधान रखा गया है। एक अधिकारी ने बताया, सशस्त्र बलों को अपने सैनिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने और असैन्य प्रशासन की मदद करने के लक्ष्य से रक्षा मंत्रालय ने आगे बढ़कर यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed