फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Embarrassed and upset over conduct of few employees: Axis Bank MD Shikha Sharma

ऐक्सिस बैंक की सीईओ ने कहा- हमारे कर्मचारियों ने जो किया उससे शर्मिदा हूं

Sun, 18 Dec 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 18 Dec 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
Embarrassed and upset over conduct of few employees: Axis Bank MD Shikha Sharma
ऐक्सिस बैंक की एमडी और सीईओ शिखा शर्मा ने कहा है कि वो बैंक के कुछ मुठ्ठीभर कर्मचारियों के गलत कार्यों से बैंक की छवि को जो धक्का पहुंचा है उससे वो काफी 'परेशान और शर्मिंदा' हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक ने केपीएमजी ने फॉरेंसिक ऑडिट जांच के लिए हायर किया है ताकि सुरक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सके। शिखा शर्मा ने यह बात रविवार को बैंक के ग्राहकों को लिखे पत्र में कहा।
विज्ञापन


पत्र में शिखा शर्मा ने बैंक की शाखाओं पर आयकर विभाग के पड़ रहे छापाओं पर दुख जताते हुए कहा कि बैंक खातों में गड़बड़ी कर जो हेर-फेर की जा रही थी उसकी जांच शुरू कर दी गई है। बैंक ने कई संदिग्ध खातों का पता भी लगाया है। 
विज्ञापन


शिखा शर्मा ने कहा कि कुछ कर्मचारियों की हरकतों से मैं काफी दुखी हूं। इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और आगे भी इस तरह के मामलों में बैंक कड़ी कार्रवाई करता रहेगा। उन्होंने कहा, 'हमारे कुछ कर्मचारियों के गलत कार्यों को लेकर हाल के दिनों में आई खबरों ने मुझे शर्मिंदा और परेशान किया है। हम आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए क्योंकि कुछ कर्मचारियों ने नियमों का पालन नहीं किया। हमने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों का गलत काम 55 हजार कर्मचारियों की कड़ी मेहनत पर पानी नहीं फेर सकता

Embarrassed and upset over conduct of few employees: Axis Bank MD Shikha Sharma
ग्राहकों को संबोधित करते हुए पत्र में शिखा शर्मा ने कहा, 'कुछ लोगों का गलत काम 55 हजार कर्मचारियों की कड़ी मेहनत पर पानी नहीं फेर सकता। हमारे कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं। मैं अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाती हूं कि हम ग्राहकों की सेवा हमारी प्राथमिकता है आर हमने सदा नियामकों का पालन किया है।

बता दें कि आयकर विभाग ने बीतें दिनों ऐक्सिस बैंक नोएडा स्थित शाखा पर छापा मारा था जहां अधिकारियों को कई फर्जी खातें जिनमें 60 करोड़ रुपए से अधिक राशि पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed