{"_id":"62797dc7bdd40c0836270417","slug":"elon-musk-visit-to-india-intensifies-speculation-after-tweet-on-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर टिप्पणी: एलन मस्क ने ताजमहल को लेकर किया ट्वीट, भारत यात्रा की अटकलें तेज, यूजर्स ने ली चुटकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्विटर टिप्पणी: एलन मस्क ने ताजमहल को लेकर किया ट्वीट, भारत यात्रा की अटकलें तेज, यूजर्स ने ली चुटकी
Tue, 10 May 2022 02:18 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 10 May 2022 02:18 AM IST
सार
एलन मस्क की पोस्ट के वायरल होने के बाद उनके निकट भविष्य में भारत आने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया। वहीं यूजर्स भी खुलकर चुटकी ले रहे हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : instagram.com/elonmusk
विस्तार
एलन मस्क ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं शायद ही कोई दिन जा रहा जब उनके ट्वीट चर्चा का विषय न बन रहे हों। अब उनके ट्वीट करने से ताजनगरी आगरा चर्चा में आ गई है। उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी पुरानी भारता यात्रा के बारे में लिखा। पोस्ट के वायरल होने के बाद एलन के निकट भविष्य में भारत आने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन
हिस्ट्री डिफाइंड नाम के यूजर ने आगरा के लाल किले का एक स्तम्भ का चित्र ट्विटर पर साझा किया और लिखा कि आगरा में लाल किले का अद्भुत अग्रभाग। इसके बाद एलन मस्क ने ट्वीट किया कि यह आश्चर्यजनक है। मैंने 2007 में दौरा किया और ताजमहल भी देखा, जो वास्तव में दुनिया का एक अजूबा है।
विज्ञापन
इससे साफ पता चलता है कि एलन मस्क को भारतीय वास्तुकला के प्रति अपना लगाव और इतिहास में दिलचस्पी है। वहीं इस ट्वीट के बाद यूजर्स मान रहे हैं कि एलन जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे। एक यूजर ने लिखा कि "किसी भी निकट भविष्य में फिर से भारत आने की योजना है? आइए एलन की यात्रा के लिए कार्यक्रम बनाएं ... हाहा।"
विज्ञापन
वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर उमाशंकर सिंह ने दोस्ताना मजाक में कहा, 'अब कृपया इसे खरीदने के बारे में न सोचें। इससे पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मस्क को टेस्ला कारों के उच्च-गुणवत्ता, बड़े पैमाने पर निर्माण के लिए भारत में निवेश करने की सलाह दी थी।
आगरा का किला
आगरा के मशहूर किले को "लाल किला" भी कहते हैं। भारत के आगरा में ताजमहल के पास ही है। इसे 1983 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। इसे महान मुगल सम्राट अकबर द्वारा वर्ष 1565 ईस्वी में डिजाइन और निर्मित किया गया था। प्राचीन काल में आगरा भारत की राजधानी थी। यह गौरवशाली किला यमुना नदी के किनारे बना है।